Haryana में 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषद्यालय, लिस्ट भी आई सामने, देखें

Haryana News : हरियाणा की सरकार की ओर से चहूमूखी काम किया जा रहा है। दुनियाभर की बेस्ट फैसिलिटी हरियाणा के लोगों को अभी और निकट भविष्य में लोगों को उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। विकसित भारत 2047 के अनुसार लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है।

 

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा सरकार की तरफ से लगातार डेवलपमेंट के कामों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। प्रदेशभर के लोगों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में सरकार की तरफ से 5 जिलों में 26 आयुष औषधालय भी खोलें जाएंगे। इसको लेकर लिस्ट सामने आ गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में-  

 


सरकार की तफर से मिल गई है मंजूरी


हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने आयुष सेवाओं को मजबूत करने का काम किया है। प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए सरकार की ओर से प्रदेश में 26 आयुष औषद्यालय खोले जाएंगे। इसको लेकर सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब गांव के लोगों को छोटे मोटे इलाज के लिए शहर की तरफ नहीं दौड़ना पड़ेगा। लोगों को गांवों में आयुष औषद्यालयों में गांवों में ही इलाज मिलेगा। 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बात


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री (Haryana Health Minister) आरती सिंह राव की तरफ से जानकारी दी गई है कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में आयुष औषधालय अहम हैं। यह भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी बाद को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने का फैसला किया गया है। 

मुख्यमंत्री की तरफ से दी गई है मंजूरी


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रदेश में नए नए प्रोजेक्टस के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही सीएम नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) ने 5 जिलों के 26 गांवों में आयुष औषधालय खोलने की स्वीकृति दी है। यह काम यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बचे हुए जिलों में भी जल्द ही मैपिंग करवा कर ये औषधालय खोलने की प्लानिंग है।  

स्वास्थ्य मंत्री भी दे चुकीं जानकारी


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव (Haryana Health Minister Aarti Rao) ने जानकारी  दी कि प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को किफायती और सुलभ उपचार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से आवश्यकतानुसार अस्पताल खोले जा रहे हैं और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार आयुष पद्धति को बढ़ावा दे रही है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। 

कहां कितने खुलेंगे आयुष औषद्यालय 


हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पांच गांव जोकि लिसान , करवारा मानकपुर , रोहड़ाई , जयसिंहपुरा, झाबुवा शामिल हैं। वहीं, महेंद्रगढ़ जिले के सुरजनवास , गुढ़ा , बुचावास , बावनिया , रामबास , रसूलपुर समेत कुल छह गांव हैं। वहीं, करनाल के एक गांव फफड़ाना को शामिल किया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र के 4 गांव अजराना कला , कालसा , नलवी , मोहरी में आयुष औषद्यालय बनेगा। वहीं, यमुनानगर के महियुद्दीनपुर , रतनगढ़ , भांगड़ा , तलकपुर , खुर्दबन , ताजेवाला , हड़ौली, लेडी, कोट बासवा सिंह और गांव डारपुर यानी कि कुल 10 गांवों में आयुष औषद्यालय बनाए जाएंगे।