Beawar Bharatpur Expressway: राजस्थान में सैकडों गांवों से निकलेगा 277 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, 120 की स्पीड से दौडेंगे वाहन
Beawar Bharatpur Greenfield Expressway: राजस्थान के कई जिलों की आपस में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. पिछले दिनों सरकार ने प्रदेश भर में 9 नए एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर घोषणा की थी. इन 9 राजमार्गो में से एक एक्सप्रेसवे ब्यावर और भरतपुर के बीच बनाया जाएगा. जो पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान को आपस में कनेक्ट करेगा. फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के बीच कोई इस तरह की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है.
भरतपुर ब्यावर एक्सप्रेस वे 272 किलोमीटर लंबा होगा जो जयपुर, टोंक, दोसा, सवाई माधोपुर, करौली और भरतपुर जैसे इलाकों को आपस में जोड़ेगा. इस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को जमीन पर लाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. आइये देखें इस एक्सप्रेसवे की कई बड़ी खासियत,
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट
ब्यावर भरतपुर एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई एक्सप्रेसवे से लालसोट क्षेत्र के पास कनेक्ट होगा. जिससे दिल्ली और गुरुग्राम, सोहना की तरफ आने वाले राजस्थान के वाहन चालकों को सीधा हाई स्पीड नेटवर्क मिलेगा और वह कम समय में यह सफर तय कर सकेंगे. यह एक्सप्रेसवे लगभग 210 गांव से गुजरने की जानकारी सामने आई थी. इन गांव में जमीन अधिग्रहण और सर्वे इत्यादि के काम शुरू है ऐसा कई जानकारियों में दावा किया गया है. यह एक्सप्रेसवे 4 लेन का एक्सेस कंट्रोल राजमार्ग होगा. जो राजधानी जयपुर के दूदू क्षेत्र से शुरू होकर भरतपुर के ऊँचा नगला तक बनाया जाएगा. साथ ही ये नेशनल हाईवे 21 से जोड़ा जाएगा.
120 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
ये एक्सप्रेसवे का डिजाइन इस तरीके से किया गया है ताकि 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक वाहनों को दौड़ने में आसानी हो. वाहनों को सफर में बिना किसी बाधा का सामना न करना पड़े इसके लिए 30 बड़े और छोटे पुल, 4 रेलवे ओवरब्रिज, 10 इंटरचेंज, 7 फ्लाओवर और 169 छोटे बड़े अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा. नेशनल हाईवे 21 के साथ-साथ नेशनल हाईवे 448 से भी इस एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने की खबरें सामने आई थी. इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद नेशनल हाईवे 48 और 21 पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा.