Bhabhi Devar Story : देवर-भाभी कमरे में मना रहे थे रंगरेलियां, पति ने दोनों को पकड़ा रंगेहाथों

यूपी के पीलीभीत में देवर भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भाभी को अपने देवर से प्यार हो गया। देवर भाभी एक दिन बंद कमरे में संबंध बना रहे थे तभी वहां महिला का पति आ गया और दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। जानिये पूरी कहानी- 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। युवक के सगे छोटे भाई ने रिश्ते को तार-तार कर दिया। पति के बरामदे में सो जाने के बाद महिला ने अपने देवर को कमरे में बुला लिया। आहट पर युवक की नींद टूट गई। विरोध करने पर रजाई से निकली महिला ने अपने पति को पीटकर दांत से कई जगह काटकर जख्मी कर दिया। जान बचाकर युवक प्रधान के पास पहुंचा तो उन्होंने सुबह मामला सुलझाने की बात कही। रिश्तों के फेर में उलझे पति ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। 

ये भी पढ़ें : UP के 15 शहर बनेंगे इंडस्ट्रियल हब, लिस्ट हुई जारी

पूरा मामला थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां निवासी एक युवक की पत्नी के तीन बच्चे हैं। शाम को पति गांव में घूमने चला गया। मौका पाकर देवर भाभी के कमरे में घुस गया। पति जब घर वापस आया तो इससे पहले महिला ने देवर को कमरे से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद पति बरामदे में सोने चला गया। इसी बीच महिला ने देवर को फिर कमरे में बुला लिया। बरामदे में सो रहे पति को कुछ आहट हुई तो उसकी आंख खुल गई।

कमरे में जाकर देखा तो पत्नी की रजाई में कोई लेटा था। पति ने पूछताछ की तो महिला ने अपने बेटे को पास लिटाने का बहाना बनाया। इस पर पति को शक हुआ तो उसने रजाई हटाकर देखी। रजाई हटते ही नजारा देखकर पति गुस्से से तिलमिला उठा। दोनों के बीच गाली गलौज कर हाथापाई होने लगी। तब पति ने घर से भागकर जान बचाई। सोमवार को पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। सेहरामऊ थाना प्रभारी कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। 

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल घर से फरार

ये भी पढ़ें : My Story : मैंने पति के खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज

पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रंसग चल रहा है। 26 फरवरी को युवती अपने परिजनों को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने गांव के ही युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर जियाउल हक, मो. उमर, मझली, भज्जू, व मंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।