वाहन बीमा नियमों में बड़ा बदलाव, 15 दिसंबर से मिलेंगे 4 ऑप्शन
HR Breaking News (vehicle insurance rules) वाहन बीमा नियमों में 6 साल बाद बड़ा बदलाव हुआ है। अब वाहनमालिक 15 दिसंबर से अपनी सुविधा के अनुसार वाहनों के बीमा को चुन (vehicle insurance) सकेंगे। मोटर बीमा को 4 हिस्सों में बांटा गया है। 15 दिसंबर से अलग वैकल्पिक हिस्सा होगा और प्रीमियम भी अलग दिखाई देगा। चलिए खबर में जानते हैं कि ग्राहकों को 15 दिसंबर से कौन से 4 ऑप्शन का लाभ मिलेगा।
IRDA ने चार हिस्सों में बांटा मोटर बीमा
15 दिसंबर से कार और दो पहिया वाहन बीमा (two wheeler insurance) में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कवर चुनने का मौका मिलेगा। IRDA ने मोटर बीमा को चार हिस्सों में बांट दिया है। हर हिस्से का कवर प्रीमियम अलग दिखाई देगा। सभी कंपनियों में मूल पॉलिसी की भाषा भी सामान रहेगी। ग्राहक ऑप्शन फॉर्म में बताएगा कि कौन सा ऑप्शनल कवर लिया या फिर छोड़ा है। मौजूद थर्ड पार्टी पॉलिसी (third party policy) में अतिरिक्त प्रीमियम देकर यात्री देनदारी कवर जोड़ा जा सकेगा।
कोर्ट के मुताबिक 56 प्रतिशत वाहन बिना बीमा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के 4 अगस्त के निर्णय के अनुसार मोटर बीमा उत्पाद के स्ट्रक्चर में 6 साल बाद बदलाव किया गया है। कोर्ट के अनुसार देश के 30.48 करोड़ वाहनों में से 56 प्रतिशत बिना बीमा है और 22 प्रतिशत सड़क हादसे में ऐसे वाहन शामिल रहते हैं। थर्ड पार्टी बीमा (third party insurance) दूसरे व्यक्ति की मौत संपत्ति का नुकसान कवर होता है। यह अनिवार्य है। 15 दिसंबर के बाद अनिवार्य रहेगा और अलग हिस्से के रूप में दिखाई देगा।
15 दिसंबर से होगा अलग ऑप्शनल
यात्री देनदारी कार, यात्री पीछे बैठे सवार कवर होते हैं। अभी अतिरिक्त कवर है। 15 दिसंबर से अलग ऑप्शनल हिस्सा होगा, जिसे ग्राहक चाहे तो चुन सकेगा। व्यक्तिगत दुर्घटना में व्यक्ति की मौत या चोट का कवर मिलता है। अभी मालिक बीमित (owner insured) के लिए अनिवार्य है और अन्य के लिए अतिरिक्त है। 15 दिसंबर से मालिक के लिए अनिवार्य रहेगा। यात्री पीछे बैठे सार और दूसरे ड्राइवर के लिए ऑप्शनल होगा।
कार-बाइक के नुकसान का कवर
दुर्घटना, आग, चोरी आदि से अपनी कार-बाइक के नुकसान का कवर (Car-bike damage cover) दिया जाता है। अभी यह पैकेज या अलग ओन-डैमेज पॉलिसी में मिलता है। 15 दिसंबर से अलग ऑप्शनल हिस्सा होगा और इसका प्रीमियम भी अलग दिखाई देगा।