Ganga Expressway को लेकर बड़ा बदलाव, अब एक और राज्य होगा कनेक्ट
Ganga Expressway - गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। नए अलाइनमेंट के तहत अब एक्सप्रेसवे न केवल उत्तर प्रदेश (UP) के जिलों से जुड़ेगा, बल्कि एक और राज्य को भी जोड़कर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और आर्थिक कनेक्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी...इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Ganga Expressway) मेरठ से प्रयागराज तक बनी गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब अमरोहा-बिजनौर मार्ग (Amroha-Bijnor road) से हरिद्वार तक किया जाएगा। यह नया मार्ग उत्तर प्रदेश (UP) और उत्तराखंड की सरकारों की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे प्रमुख ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं (Ganga Expressway Major Greenfield Expressway Projects) में शामिल है और इसकी लंबाई लगभग 594 किमी (मेरठ से प्रयागराज) है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों से होकर गुजरता है। हरिद्वार (Haridwar) से जोड़ने की योजना पर लगातार काम चल रहा है, क्योंकि पहले तय अलाइनमेंट (alignment) पर दोनों राज्य सहमत नहीं हो पाए थे।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने गंगा एक्सप्रेसवे के अमरोहा से हरिद्वार तक विस्तार का नया अलाइनमेंट तैयार कर लिया है। इस 140 किमी लंबे मार्ग में बिजनौर को भी जोड़ा जाएगा। विस्तार के बाद हरिद्वार से सीधे पूर्वांचल (purvanchal) के कई जिलों तक सड़क संपर्क मजबूत होगा और परियोजना यूपी-उत्तराखंड (UP-Uttarakhand) के बीच आर्थिक सेतु का काम करेगी।
मंगलवार को सचिवालय में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सामने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की रूपरेखा पेश की। यूपीडा ने भूमि अधिग्रहण (Land acquisition), यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय मंजूरी (environmental clearance) और पर्यावरण प्रभाव आकलन की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।
बिजनौर भी एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेगा-
मेरठ से प्रयागराज (Meerut to Prayagraj) तक बने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने की मांग लंबे समय से रही है। मेरठ-हरिद्वार के प्रस्तावित विस्तार में बिजनौर को नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाओं पर काम चल रहा था। नए अलाइनमेंट में अमरोहा से शुरू होने वाला एक्सप्रेसवे बिजनौर को लिंक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ेगा, जिससे गंगा तटीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
गंगा के दायीं ओर से निकलेगा एक्सप्रेसवे-
नए अलाइनमेंट में एक्सप्रेसवे (Expressway in new alignment) की दिशा बदल दी गई है। पहले इसे हरिद्वार में गंगा के बाईं तरफ से निकाला जाना था, लेकिन अब यह गंगा के दायीं ओर से जाएगा।