Haryana और दिल्ली के बीच बड़ा प्रोजेक्ट, 454 करोड़ से बनेंगी दो लेन सड़क

Haryana  - एक रिपाेर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी सुधारने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 454 करोड़ रुपये की लागत से दो-लेन सड़क (two-lane road) बनाई जाएगी...जारी इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) दिल्ली सरकार ने राजधानी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने और ग्रामीण इलाकों को शहर के मुख्य हब से जोड़ने के लिए कई पहलें की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी ने मंगलवार को नजफगढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) के दोनों किनारों पर दो-लेन सड़क बनाने के बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी।

नजफगढ़ ड्रेन के दोनों किनारों पर कुल 27 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी, और इस प्रोजेक्ट पर कुल ₹453.95 करोड़ का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने बताया कि यह कॉरिडोर सीधे गुरुग्राम तक जुड़ेगा।

प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक कम करना, यात्रा का समय घटाना, ईंधन की खपत कम करना और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को घटाना है। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (Transport infrastructure of Delhi) को सुदृढ़ करेगा और राजधानी में एक वैकल्पिक इंट्रा-सिटी कॉरिडोर (Intra-city corridor) विकसित करेगा। कमेटी की बैठक में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे।

कनेक्टिविटी कैसे होगी बेहतर-


इस प्रोजेक्ट के तहत झटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज (Jhatikra Bridge to Chhawla Bridge) तक बाएं किनारे पर 5.94 किलोमीटर लंबी दो-लेन सड़क और छावला से बसईदारापुर तक नाले के दोनों किनारों पर 27.415 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इससे दोनों तरफ कुल 54.83 किलोमीटर सड़क तैयार होगी और कुल डेवलप की गई लंबाई 60.77 किलोमीटर होगी।

यह नया मार्ग आउटर रिंग रोड (outer ring road), इनर रिंग रोड, शिवाजी मार्ग, पंखा रोड, UER-2 (NH-9 रोहतक रोड से कनेक्शन), नजफगढ़ रोड और अन्य प्रमुख सड़कों से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे (dwarka expressway) से सीधे कनेक्शन बसईदारापुर में इनर रिंग रोड, केशोपुर में आउटर रिंग रोड, विकासपुरी में पंखा रोड, ककरोला में नजफगढ़ रोड और धूलसिरस में UER-2 के माध्यम से उपलब्ध होगा।

इन इलाकों को मिलेगा फायदा-


यह प्रोजेक्ट ढांसा से बसईदारापुर तक ग्रामीण और शहरी इलाकों को जोड़ेगा, जिससे उत्तम नगर, विकासपुरी, नजफगढ़, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, द्वारका, बापरोला, निलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन और IGI एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट से गुरुग्राम के सेक्टर 104 और सेक्टर 110 की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी, जिससे दिल्ली और हरियाणा के बीच संपर्क और बेहतर होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े गालिबपुर, रावत मोड़, दौराला, झुझुली, सारंगपुर, ढांसा, घुम्मनहेड़ा, शिकारपुर, झटीकरा, कंगनहेरी और छावला जैसे गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट से सरकारी जमीन (government land) की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

61 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण-


इस योजना के तहत नजफ़गढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) के किनारे लगभग 61 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनाई जाएगी। सड़क के साथ-साथ पैदल चलने, दौड़ने और साइकिल चलाने के लिए अलग ट्रैक तैयार किया जाएगा। सुविधा बढ़ाने के लिए द्वारका मेट्रो यार्ड (Dwarka Metro Yard) के पास नया पुल भी बनाया जाएगा। सड़क के किनारे पेड़-पौधे लगाए जाएंगे और हरियाली बढ़ाई जाएगी। जहां आवश्यक होगा, वहां नई रिटेनिंग दीवारें (new retaining walls) बनाई जाएंगी और पुरानी दीवारों की मरम्मत की जाएगी।

 कब पूरा होगा काम-


प्रोजेक्ट को पहले ही संबंधित टेक्निकल कमिटी (technical committee) और फ्लड कंट्रोल बोर्ड (flood control board) से मंजूरी मिल चुकी है। कमिटी की स्वीकृति के बाद आगे की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सरकार (government) का लक्ष्य मार्च 2026 तक आवश्यक प्रशासनिक मंजूरी लेना, अप्रैल 2026 तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करना और मई 2026 तक निर्माण कार्य शुरू करना है। पूरे प्रोजेक्ट को नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।