Credit Card Users के लिए बड़ा अपडेट, 1 तारीख से बदल सकते हैं ये 5 नियम
Credit Card Tips :क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब 1 अप्रेल से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया जाएगा। इसकी वजह से क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर इसका गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी-
HR Breaking News - (Credit Card)। अगर आप भी एक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि अब सरकार क्रेडिट कार्ड के नियम में एक बड़ा बदलाव करेगी। ऐसे में क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया जा रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जारी इस अपडेट (Credit Card Update) के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्रेडिट कार्ड के नियम में आया बदलाव-
भुगतान की देनी होगी जानकारी :
प्रस्ताव के अनुसार व्यक्ति एक साल में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का क्रेडिट कार्ड बिल डिजिटल तरीके से चुकाता है, तो फिर बैंक इसकी सूचना Income Tax Department को प्रोवाइड करने वाला है। इसके अलावा, अगर 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा का भुगतान नकद में किया जाता है, तो उसकी भी रिपोर्टिंग की जाएगी। इसका मतलब है कि बड़े ट्रांजैक्शन अब सीधे निगरानी में रहेंगे।
PAN कार्ड को बनवाते समय पड़ेगी जरूरत-
नए नियमों में ये भी प्रस्ताव है कि पिछले तीन महीनों का क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट एड्रेस प्रूफ (Credit card statement/address proof) के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। इसकी वजह से PAN के लिए आवेदन करते समय लोगों को एक अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत पड़ जाती है और प्रक्रिया थोड़ी आसान हो सकती है।
टैक्स और GST भुगतान में मिलेगी सुविधा-
ड्राफ्ट नियमों में सुझाव है कि क्रेडिट कार्ड को टैक्स और GST भुगतान के लिए आधिकारिक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के रूप में मान्यता दी जाएगी। फिलहाल नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड (debit card) जैसे ऑप्शन उपलब्ध हो जाते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड (Debit Card Use Tips) से भुगतान करने पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लग सकती है, इस वजह से भुगतान से पहले शुल्क जरूर जांच लें।
कंपनी वाले क्रेडिट कार्ड के नियम-
अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड देती है और उसका बिल कंपनी चुकाती है, तो वे खर्च टैक्स के दायरे में आ सकता है। हालांकि अगर खर्च पूरी तरह ऑफिस के काम से जुड़ा है और उसका सही रिकॉर्ड मौजूद है तो टैक्स (TAX) छूट मिल सकती है। इस वजह से ऐसे खर्चों का सही हिसाब रखना काफी ज्यादा जरूरी होगा।
नया कार्ड लेने के लिए जरूरी होगा PAN-
प्रस्ताव के मुताबिक, नया क्रेडिट कार्ड (new credit card) जारी करते समय PAN नंबर देना अनिवार्य किया जा सकता है। इसकी वजह से लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ेगी और टैक्स ट्रैकिंग आसान हो जाएगी। फिलहाल ये सभी बदलाव ड्राफ्ट रूप में हैं। अंतिम नियम जारी होने के बाद ही इन्हें लागू किया जाएगा। फिर भी, अभी से इन संभावित नियमों को समझ लेना समझदारी होने वाली है। इसकी वजह से भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचाव किया जा सकता है।