Delhi Metro का बड़ा अपडेट, अब 3 कॉरिडोर पर बिना चालक के चलेंगी ट्रेनें

Delhi Metro - दिल्ली मेट्रो ने अपने नेटवर्क में बड़ा बदलाव किया है। अब फेज-4 के तहत 3 प्रमुख कॉरिडोर पर ट्रेनें बिना चालक के यानी ड्राइवरलेस संचालित होंगी। इस नई सुविधा से मेट्रो सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी, यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिलेगा... इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro News) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने फेज-4 विस्तार योजना के तहत अपने नेटवर्क में 15 नई ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेनों (metro train) को शामिल कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन ट्रेनों के जुड़ने से राजधानी में मेट्रो की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का लाभ मिलेगा।

DMRC के अनुसार, फेज-4 के तीन प्रमुख कॉरिडोर के लिए कुल 52 नई छह-कोच वाली मेट्रो ट्रेनों की खरीद की जा रही है, जिनमें से पहली खेप दिल्ली पहुंच चुकी है। इन ट्रेनों को धीरे-धीरे नए कॉरिडोर पर परिचालित किया जाएगा। फिलहाल, दो ट्रेनों का संचालन मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच शुरू हो चुका है।

नई 15 ट्रेनों के जुड़ने के बाद दिल्ली मेट्रो (delhi metro) के पूरे नेटवर्क में ट्रेनों की संख्या लगभग 365 हो गई है, जबकि पहले यह करीब 350 थी। फेज-4 परियोजना के तहत कुल 52 ट्रेनों यानी 312 कोचों को शामिल करने की योजना है।

योजना के अनुसार, मैजेंटा लाइन के एक्सटेंशन पर 24 ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा, पिंक लाइन के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर (Maujpur-Majlis Park Corridor) के लिए 15 ट्रेनें और निर्माणाधीन गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) पर 13 नई ट्रेनें परिचालित की जाएंगी।

फेज-4 के तहत मैजेंटा लाइन (magenta line) का विस्तार जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के लगभग 11.70 किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है और इस खंड पर मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। शेष हिस्से का काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि साल के अंत तक पूरा कॉरिडोर चालू हो जाएगा।

DMRC के अनुसार, जल्द ही फेज-4 की बाकी 37 नई ट्रेनें भी दिल्ली पहुंच जाएंगी। इनके शामिल होने से मैजेंटा और पिंक लाइन पर ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ जाएगी, जिससे यात्रियों का इंतजार कम होगा। इन आधुनिक ट्रेनों की अधिकतम गति लगभग 95 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

बता दें कि 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इनमें पिंक लाइन का लगभग 12.3 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन का करीब 9.9 किलोमीटर लंबा दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने मेट्रो विस्तार योजना के चरण-5ए के तहत लगभग 16.1 किलोमीटर लंबे तीन नए कॉरिडोर (new corridor) की आधारशिला भी रखी।