Breaking News : पति की मौत के बाद महिला करने लगी धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 8 लोग
 

Bihar Crime गोपालगंज के एक घर में एक महिला कई सालों से देह व्यापार चला रही थी। वह लड़कियों को बाहर से बुलाकर घर में गंदा काम कराती थी। पुलिस ने महिला के घर की घेराबंदी की और दो महिला और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते है पूरी जानकारी।
 
 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)।  शहर के कॉलेज रोड स्थित वार्ड 25 के एक घर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो महिला और छह युवक पकड़े गए। जिसमें रैकेट चलाने वाली सरगना भी शामिल है।


जानकारी के अनुसार, शहर के कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के समीप वार्ड संख्या-25 में देह व्यापार की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दो महिला और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से दस मोबाइल फोन और पांच बाइक बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कंडोम के पैकेट्स भी बरामद किए हैं।

OPS : पुरानी पेंशन लागू होते ही कर्मचारियों का कटेगा GPF

कई साल से चल रहा था घर में देह व्यापार


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शहर के बीचोबीच कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के समीप वार्ड संख्या-25 के एक घर में देह व्यापार का धंधा कई सालों से चलाया जा रहा था।

पुलिस ने पुलिस बल के साथ घर पर छापा मारा और देह व्यापार का धंधा चलाने वाली गुबी खातुन के घर की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने गुबी खातुन और महलुदम खातुन को गिरफ्तार कर लिया।

ये युवक गिरफ्तार


वहीं, घेराबंदी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से भाग रहे छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में शामिल फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदपुर गांव निवासी राजेश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी मो. शाहिद अली को गिरफ्तार किया गया है।

7th Pay Commission : 52 लाख केंद्रीय कर्मचार‍ियों और 48 लाख पेंशनर्स के लिए आया बड़ा अपडेट

इसके अलावा, हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव निवासी पियुष कुमार, शहर के पुरानी चौक वार्ड संख्या 20 निवासी सिद्धार्थ कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी मनीष कुमार व ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांच बाइक, दस मोबाइल बरामद


इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार कराने वाली गुबी खातून के घर के बाहर खड़ी गिरफ्तार आरोपियों की पांच बाइक, दस मोबाइल फोन और तीन पैकेट सील कंडोम और छह इस्तेमाल किए गए कंडोम को बरामद किया है।

लड़कियों को बुलाकर अपने घर में करवाती थी गंदा काम


बताया जा रहा है कि गुबी खातून पति की मौत के बाद देह व्यापार का धंधा करने लगी। पहले वो शहर के सदर अस्पताल में देह व्यापार करवाती थी लेकिन वहां भंडाफोड़ हो गया। जिसके बाद वो घर में ही लड़कियों से गंदा काम करवाने लगी। पुलिस ने बताया कि वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा संचालित करती थी।

27 अप्रैल को भी एक रैकेट का खुलासा


शहर के हरखुआ चीनी मिल के पीछे 27 अप्रैल को भी पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए देह व्यापार का  खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस की टीम ने आपत्तिजनक हालत में महिलाओं और पुरुष को पकड़ा था।

OPS : पुरानी पेंशन लागू होते ही कर्मचारियों का कटेगा GPF

हरखुआ की रूबी देवी इस गोरखधंधे की मुख्य सरगना थी। रूबी देवी समेत बेतिया के जगदीशपुर गांव की रजांति देवी और मीरगंज थाने के मीरगंज के निवासी मो. कलाम का पुत्र रइश अली को भी गिरफ्तार किया गया था।