Delhi के इन इलाकों में चला बुलडोजर, MCD ने कहा- जारी रहेगा एक्शन
Delhi - हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों ने सुभाष नगर में ऑटो पार्ट्स की अवैध दुकानों (illegal shops) पर कार्रवाई की है। यह दुकानें निगम की भूमि पर अनाधिकृत रूप से चलाई जा रही थीं... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली के सुभाष नगर ऑटो मार्केट में नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के साथ मिलकर, एमसीडी की टीम ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर अवैध कब्जों (illegal occupations) और अतिक्रमणों को हटा दिया है। यह कार्रवाई निगम की जमीन को खाली कराने के लिए की गई है।
अवैध तरीके से खोली थी दुकानें-
नगर निगम के अधिकारियों ने सुभाष नगर में ऑटो पार्ट्स की अवैध दुकानों (illegal shops) पर कार्रवाई की है। यह दुकानें निगम की भूमि पर अनाधिकृत रूप से चलाई जा रही थीं। इस अभियान में निगम के कार्यकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ जूनियर इंजीनियरों और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
लगातार निरीक्षण कर रही टीमें-
पश्चिम जोन में अन्य स्थानों पर निगम की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। नगर निगम के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अवैध निर्माण, अवैध कब्जे (illegal occupation) के खिलाफ स्थानों का जायजा लेने के बाद इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
जारी रहेगी कार्रवाई-
पश्चिम जोन में अन्य स्थानों पर निगम की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। नगर निगम (Municipal council) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अवैध निर्माण, अवैध कब्जे के खिलाफ स्थानों का जायजा लेने के बाद इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
इन जगहों पर भी ऐक्शन-
दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के शाहदरा उत्तरी जोन में भी मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा उत्तरी जोन के लाइसेंसिंग विभाग (Licensing Department), रखरखाव विभाग, स्वाथ्य विभाग और दिल्ली पुलिस के सहयोग से मदद नेहरू विहार वार्ड और अन्य स्थानों पर अवैध कब्जे को हटाया।
इन जगहों से हटाया अतिक्रमण-
वार्ड में जल बोर्ड (Ward Water Board) की पानी की टंकी से शेरपुर चौक, चांद बाग तक का अस्थायी अतिक्रमण हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, भजनपुरा वार्ड में मुख्य बाजार से घोड़ा चौक तक और यमुना विहार वार्ड में सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। यमुना विहार वार्ड में अवैध रूप से खड़े चार वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।