दिल्ली और वाराणसी के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनटों में होगा घंटो का सफर

Bullet train : दिल्ली और वाराणसी के बीच अब एक नई बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है। इस ट्रेन के चलने की वजह से सफर करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। साथ ही में घंटों (New Bullet train) की दूरी भी मिनटों में ही पूरी की जा सकेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

HR breaking News-(Bullet train News) अगर आप भी दिल्ली और वाराणसी के बीच सफर करते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि अब इन दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन (Bullet train between Delhi and Varanasi) दौड़ने वाली है। इस ट्रेन की वजह से दोनों ही शहरों को काफी लाभ होगा। साथ ही में यात्रियों को भी काफी लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानते दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली इस ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी।


हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर सामने आई बड़ी खबर-

 

दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के राजधानी में स्टेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लगभग 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचाने वाली बुलेट ट्रेन के लिए अब दिल्ली के सराय काले खां में स्टेशन (Delhi and Varanasi News) बनेगा। सराय काले खां जंक्शन पहले से ही राजधानी का पहला मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब है, वहीं अब दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का दिल्ली वाला स्टेशन भी यहीं पर बनने वाला है। इसे बनाने के लिए यहां के इन्फ्लुएंस जोन प्लान में बदलाव को लेकर सहमति भी बनाई जा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL New Update) को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अपडेट करने का निर्देश जारी कर दिये हैं।

 


हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को किया जाएगा शामिल-

पिछली बैठक के दौरान सराय काले खां को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं दी गई थी। इस वजह से इसको इन्फ्लुएंस जोन (Delhi and Varanasi) में शामिल नहीं किया गया था, हालांकि अब इसे फिर से जोड़ने के लिए योजना में बदलाव किया जा सकता है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक निजामुद्दीन–सराय काले खां मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब के लिए इन्फ्लुएंस जोन प्लान को मंजूरी देने के लिए एक हाई लेवल कमेटी (Delhi to Varanasi Distance) बना ली है। इसके साथ ही में सराय काले खां में प्रस्तावित हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन, मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन और संभावित यात्रियों के आंकड़े जैसी जानकारी NHSRCL ने साझा की है।

जानिये स्टेशन से जुड़ी कुछ खास बातें-

हाई-स्पीड रेल का स्टेशन सराय काले खां और निजामुद्दीन स्टेशन के पास बनाया जाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी DPR को अपडेट किया जाएगा। साथ ही में नई जानकारी साझा करी जाएगी।


NHSRCL कंपनी इस पूरी परियोजना को देख रही है जो 2016 में बनाई गई थी, इसका काम भारत में हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं (High-speed rail projects) को फंड देना, बनाना, संभालना और प्रबंधन करना है।


आने वाले समय में इस हाई स्पीड कॉरिडोर को द्वारका से जोड़ने की भी योजना की जा रही है। इसकी वजह से राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल नेटवर्क तैयार किया जा सकेगा।


रेलवे मंत्रालय की योजना के मुताबिक, दिल्ली से शुरू होने वाले तीन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (High-speed rail corridor) प्रस्तावित किया गया है। इसमें दिल्ली-वाराणसी को भी शामिल किया गया है।


सराय काले खां स्टेशन बनेगा ट्रांजिट हब-

सराय काले आने वाले दिनों में बड़ा ट्रांजिट हब बनकर सामने आएगा। यहां पहले से ही सराय काले खां बस अड्डा, (Sarai Kale Khan Bus Stand) दिल्ली मेट्रो लाइन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और RRTS स्टेशन मौजूद हैं और अब यहां हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का भी स्टेशन होने वाला है।


12 बड़े शहरों को किया जाएगा कनेक्ट-

केंद्रीय बजट 2026–27 में इस बार सात नई बुलेट ट्रेन लाइनों को प्राथमिकता देने का ऐलान किया गया था। इसमें लगभग 813 किलोमीटर लंबा दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर भी शामिल किया गया है। ये न सिर्फ दिल्ली और वाराणसी बल्कि नोएडा, जेवर (International Airport), मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या (कनेक्टिंग लिंक), रायबरेली, प्रयागराज और भदोही जैसे बड़े शहरों को भी कनेक्ट करने वाला है।