हरियाणा की सिटी बसों में विद्यार्थियों का बस पास होगा मान्य
HR Breaking News (Haryana Roadways City Bus Pass) हरियाणा प्रदेश की रोडवेज बसों में विद्यार्थियों को बस पास की सुविधा मिल जाती है लेकिन सिटी बसों में सफर (Traveling in city buses) करने वाले विद्यार्थियों को अब तक सफर करने में परेशानी होती थी लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि सिटी बसों में भी विद्यार्थियों का बस पास मान्य होगा। इस नई सुविधा से सिटी बसों में विद्यार्थी फ्री में सफर कर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ती हुई नजर आई है।
बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को पकड़ने के लिए सरकार द्वारा सिटी बसों में चेकिंग (Ticket checking on city buses) बढ़ा दी गई है। इसलिए दो-तीन दिनों में फ्लाइंग टीम (Haryana Roadways Flying Team) द्वारा बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों से ₹4000 जमाना वसूल है।
अब तक विद्यार्थियों का बस पास केवल रोडवेज बसों (Passes in roadways buses) में मान्यता और ऐसे में उन्हें सिटी बसों में सफर करते वक्त किराया देना पड़ता था लेकिन पिछले दिनों मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) द्वारा सिटी बसों में भी विद्यार्थी बस पास मान्य करने की घोषणा कर दी गई थी, जिसके तहत अब यह व्यवस्था लागू की गई है।
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती
सिटी बसों में पास की सुविधा (Bus pass facility on city buses) का फायदा उठा रहे कुछ बिना टिकट वाले यात्री अब विभाग की नजरों में आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है और इस पर रोकथाम लगाने के लिए फ्लाइंग टीम द्वारा बार-बार चेकिंग की जा रही है।
सिटी बसों की संख्या कम (city bus in hisar)
फिलहाल हरियाणा के हिसार शहर (hisar news) की बात की जाए तो केवल पांच सिटी बसें चल रही है। शहर की आबादी के हिसाब से बेसन की संख्या कम है और विद्यार्थियों के लिए बस पास मान्य होने से बसों में भीड़ बढ़ने की भी संभावना है, जिसे किराए देकर सफर करने वाले यात्री को परेशानी हो सकती है।
यह होगा फायदा
ग्रामीण इलाकों से शहर में आने वाले विद्यार्थी रोडवेज की बसों (haryana roadways bus) में अपने पास के सहारे फ्री में सफर कर सकते हैं लेकिन बस स्टैंड से अपने शिक्षण संस्थानों तक जाने के लिए उन्हें ऑटो या प्राइवेट बसों को किराया देना पड़ता है, लेकिन अब सिटी बसों में पास मान्य होने से विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में राहत मिलेगी।