CCS Pension Rules : इस उम्र के बाद कर्मचारियों की पेंशन में होगी बढ़ोतरी, जानिये रूल्स

पेंशन स्कीमों में कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि किस उम्र के बाद कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी संभव है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी- 

 

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। क्या आप जानते हैं कि अति वरिष्ठ नागरिकों (सुपर सीनियर सिटीजन) के लिए केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियमों (CCS Pension Rules) में खास प्रावधान किए गए हैं। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 में कहा गया है कि एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के 80 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूरी करने के बाद स्वीकृत पेंशन या अनुकंपा भत्ता के अलावा उसे अतिरिक्त पेंशन या अनुकंपा भत्ता भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Father Property Rights : पिता की संपत्ति पर किसका कितना अधिकार, जानिए कोर्ट का फैसला


नियमों के अनुसार, अतिरिक्त पेंशन या अनुकंपा भत्ता किसी कैलेंडर माह के पहले दिन से देय होता है। उदाहरण के लिए, 15 अगस्त 1942 को जन्म लेने वाला पेंशनभोगी 1 अगस्त 2022 से मूल पेंशन की 20 फीसद की दर से अतिरिक्त राशि के लिए पात्र हो जाएगा। इसी तरह, 5 अगस्त 1942 को जन्म लेने वाला पेंशनभोगी भी अतिरिक्त पेंशन के लिए पात्र होगा।

ये भी पढ़ें : Court's Decision : कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, ऐसी संपत्ति पर बेटे का कोई अधिकार नहीं

बता दें कि केंद्र सरकार ने 20 दिसंबर 2021 को केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 को अधिसूचित किया था। ये पेंशन नियम 31 दिसंबर, 2003 को या उससे पहले नियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर लागू होते हैं, जिनमें रक्षा सेवाओं में नागरिक सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : 8th pay commission : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, लागू होने जा रहा आठवां वेतन आयोग

कैसे मिलती है पेंशन


पेंशनभोगी की आयु                                अतिरिक्त पेंशन/अतिरिक्त अनुकंपा भत्ता

(i) 80 वर्ष से अधिक और 85 वर्ष से कम-    मूल पेंशन/अनुकंपा भत्ता का 20 फीसद

(ii) 85 वर्ष सेअधिक और 90 वर्ष से कम-    मूल पेंशन/अनुकंपा भत्ता का 30 फीसद

ये भी पढ़ें : 7th Pay Commission : सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी दोनों के लिए सरकार करने जा रही ये बड़ा फैसला

(iii) 90 वर्ष से अधिक 95 वर्ष से कम-         मूल पेंशन/अनुकंपा भत्ता का 40 फीसद


(iv) 95 वर्ष से अधिक 100 वर्ष से कम-       मूल पेंशन/अनुकंपा भत्ता का 50 फीसद 

(v) 100 वर्ष या उससे अधिक-                   मूल पेंशन/अनुकंपा भत्ता का 100 फीसद 

ये भी पढ़ें : Budget 2023-24 : बढ़ती महंगाई में मीडिल क्लास को सरकार लगाएगी मरहम, होंगे ये बड़े ऐलान

ये नियम रेलकर्मियों, अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों, अंशदायी भविष्य निधि के हकदार व्यक्तियों या ऐसे लोग जिनकी सेवा की शर्तें संविधान या किसी अन्य कानून के प्रावधानों के तहत विनियमित होती हैं, पर लागू नहीं होती हैं। बता दें कि पेंशनभोगी की सेवा अवधि की गणना करते समय तीन महीने और उससे अधिक की अवधि को एक वर्ष के बराबर माना जाएगा।

ये भी पढ़ें : Supreme Court Decision : बहू करती है चिक-चिक तो कोर्ट ने बताया, सास-ससुर के पास क्या है अधिकार

बता दें कि जल्द ही प्राइवेट सेक्टर एम्प्लॉइज को भी बड़ी राहत मिल सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में अपना योगदान करने वाले नौकरीपेशा व्यक्ति की पेंशन में कई गुना का इजाफा हो सकता है। EPFO बोर्ड जल्द ही इस पर कोई फैसला ले सकता है।