PAN कार्ड के लिए आवेदन के नियमों में हुआ बदलाव, यह दस्तावेज होंगे जरूरी

pan card rules : देशभर में आधार कार्ड की तरह ही पैन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज है, लेकिन अब पैन कार्ड को बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पैन कार्ड बनवाने के लिए कुछ दस्तावेज बेहद अनिवार्य होंगे। सरकार के पैन कार्ड कार्ड (pan card rules) बनवाने के नियमों में बदलाव से फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि पैन कार्ड के लिए आवेदन  के नियमों  में क्या-क्या बदलाव होगा।
 

HR Breaking News (pan card) अगर आप भी पैन कार्ड बनवाने का सोच रहे हैं तो जान लें कि पैन कार्ड के लिए आवेदन करना अब पहले जितना आसान नहीं होने वाला है। सरकार ने फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए प्रोसेस को और सख्त बनाते हुए कई नए नियम (Permanent Account Number) लागू ऐलान किया है। अब इसके लिए ये दस्तावेज जरूरी होने वाले हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते है कि आप पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं।

 

कब तक लागू होंगे नए नियम 


सरकार द्वारा जारी नए नियम (PAN application process) 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जाएंगे, जिसके बाद पैन कार्ड के लिए सिर्फ आधार के बेस पर अप्लाई नहीं किया जा सकेगा। सरकार समर्थित कॉमन सर्विस सेंटर्स (Supported Common Service Centers) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा की है कि अभी  31 मार्च 2026 तक नागरिक सिर्फ आधार के जरिए PAN के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उसके बाद नए नियम लागू होने पर कुछ अन्य दस्तावेज जरूरी हो जाएंगे।

 

किन नियमों में होगा बदलाव


बता दें कि 1 अप्रैल 2026 के बाद सिर्फ आधार से पैन कार्ड अप्लाई (pan card apply)करना स्वीकार नहीं होगा। अप्लाई के साथ जन्मतिथि का प्रूफ देना जरूरी होगा। नए पैन (PAN Rules Change) आवेदन फॉर्म लागू किए जाएंगे  और पुराने फॉर्म मान्य नहीं रहेंगे। इसके साथ ही पैन कार्ड में जो नाम दर्ज है,  उसको आधार के अनुसार ही रखा जाएगा।

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत 


1 अप्रैल के बाद पैन कार्ड बनवाने के लिए जिन डॉक्यूमेंट (pan card making documents) की जरूरत होगी। उन दस्तावेजों में -जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, मैट्रिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, शपथ पत्र, अन्य सरकारी दस्तावेज की जरूरत होगी। अगर लोग चाहे तो इनकम टैक्स विभाग का ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रोटियन, UTIITSL पर अप्लाई कर सकते हैं। 

सरकार ने किया लोगों को अलर्ट


अगर आप भी पैन कार्ड बनवाने (pan card making rules) का सोच रहे हैं तो समय रहते बनवा लें, नहीं तो बाद में ज्यादा झंझट हो सकता है। सरकार ने  अलर्ट किया है कि  'ई-पैन डाउनलोड' के नाम पर फर्जी ईमेल और मैसेज लोगों के पास जा रहे हैं। ऐसे किसी भी लिंक, कॉल या मैसेज पर पर्सनल डिटेल न डाले। बता दें कि पैन कार्ड वित्तीय और बैंकिंग लेन-देन के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है।