Haryana में 2 जिलों के बीच शुरू हुई सिटी बस सर्विस, 39 स्टॉप हुए तय, चलेंगी 4 बसें

Haryana - हरियाणा में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हरियाणा के इन जिलों के बीच नई सिटी बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर 39 स्टॉप तय किए गए हैं और फिलहाल 4 बसें चलाई जा रही हैं, जिससे एम्स झज्जर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (City bus service) गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड ने यात्रियों की सुविधा के लिए मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से बादली तक नई सिटी बस सेवा शुरू की है। इस पहल से एनसीआर से एम्स झज्जर इलाज (AIIMS Jhajjar treatment from NCR) के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा। इस रूट की कुल लंबाई करीब 36.5 किलोमीटर है। शुरुआती चरण में रूट नंबर 155 पर चार सिटी बसें चलाई जा रही हैं, जो रोजाना करीब 40 फेरे (आना-जाना) करेंगी।

 अब नहीं होगी लोगों को परेशानी-
अब तक एनसीआर से एम्स झज्जर जाने के लिए कोई सीधी बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को पहले मेट्रो से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचना पड़ता था, फिर ऑटो, टैक्सी या सिटी बस से बस अड्डे जाकर झज्जर के लिए रोडवेज बस (Roadways bus to Jhajjar) का इंतजार करना पड़ता था। इस परेशानी की शिकायतें अनुराग रस्तोगी तक पहुंची थीं, जिसके बाद उनके निर्देश पर इस रूट पर सिटी बस सेवा शुरू की गई।

यह सिटी बस सेवा सुबह 6:40 बजे शुरू होगी। इसके बाद तय समय-सारणी के अनुसार बसें मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (Buses to Millennium City Centre Metro Station) से बादली के लिए रवाना होंगी। इसी तरह बादली से भी निर्धारित समय पर बसें गुरुग्राम के लिए चलेंगी। शाम के समय भी यह सेवा अप-डाउन करती रहेगी, ताकि यात्रियों को पूरे दिन सुगम और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

किन-किन स्थानों पर रुकेगी सिटी बस-​​

इस बस रूट पर कुल 39 स्टॉप तय किए गए हैं। इनमें सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन, मिलेनियम प्लाजा, इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन, इफ्को चौक, सुखराली, सेक्टर-14 आईडीसी, कैनाल कॉलोनी (Canal Colony), आईटीआई कॉलोनी (ITI Colony), ओल्ड डीएलएफ सहित कई प्रमुख स्थान शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले इस सेवा को शुरू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन धनकोट के आसपास सड़कों की खराब स्थिति के कारण संचालन रुका हुआ था। अब सड़कों की मरम्मत पूरी होने के बाद बुधवार से सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है।

चार बसों से शुरू की गई सेवा-
गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (GM CBL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने बताया कि फिलहाल चार बसों के साथ सेवा शुरू की गई है और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे खासतौर पर एम्स झज्जर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उधर, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) सेक्टर-69 और 70 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सुरक्षा उपाय कर रहा है। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाया जाएगा। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष पूजा मिश्रा आनंद ने बताया कि इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।