DA Hike 2026: कर्मचारियों की होगी मौज, इतना बढ़ेगा DA, इस दिन होगा ऐलान
 

DA Hike 2026: सरकार साल में दो बार डीए में बढ़ौतरी करती है। एक बार जनवरी व दूसरी बार जुलाई में डीए बढ़ौतरी होती है। हालांकि इसका ऐलान होली के पास मार्च व दिवाली के पास अक्टूबर या नवंबर में किया जाता है। अब कर्मचारियों के डीए (DA Hike in 2026 Update)  को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर में जानते हैं कि इस बारे कर्मचारियों के डीए में कितनी बढ़ौतरी हो सकती है व इसका ऐलान कब तक हो सकता है। 
 
 

HR Breaking News (DA Hike )  कर्मचारियों के बीच जनवरी डीए हाइक को लेकर इंतजार बढ़ा हुआ है। कर्मचारियों की डीए  बढ़ौतरी का असर इनकी सैलरी पर भी पड़ता है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए जनवरी डीए (DA Hike 2026)  से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है, जिसके तहत कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी को लेकर जल्द अनाउंसमेंट किया जा सकता है। खबर में जानिए कि डीए बढ़ौतरी को लेकर कब तक ऐलान किया जाने वाला है। 

 

 

कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए 


इस बार होली का त्योहार 4 मार्च को है। ऐसे में जल्द ही डीए (DA Hike for Central Government Employees ) बढ़ौतरी का ऐलान हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी 58 प्रतिशत डीए(DA Hike Latest Update) मिल रहा है, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब कर्मियों की निगाहें जनवरी 2026 से होने वाले डीए  बढ़ौतरी पर टिकी हैं। लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों परगौर करें तो दिसंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) 148.2 पर रहा है। इन आंकड़ों के हिसाब से सरकार DA में 2 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है, जिससे यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।


कब होता है डीए बढ़ौतरी का ऐलान 


जैसे  जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे कर्मचारी कयास लगा रहे हैं कि मार्च के पहले हफ्ते में कैबिनेट की ओर से इसे मंजूरी दे सकती है। हालांकि, अगर हम पिछले 5 सालों के ट्रेंड को देखें तो जब भी होली मार्च के शुरुआती दिनों में पड़ी है, तो  ऐसे  में सरकार ने डीए (DA Hike March 2026)  बढ़ौतरी का ऐलान त्योहार के बाद ही किया है। 
हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि साल 2025 में होली 14 मार्च को थी लेकिन DA बढ़ौतरी (DA hike News) की घोषणा 28 मार्च को हुई थी। वहीं, 2024 में जब होली 25 मार्च को थी और ऐलान 7 मार्च को ही किया गया था। 

कितनी होगी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 


महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में 2 प्रतिशत के इजाफे का असर कर्मचारियों की महीने की टेक-होम सैलरी पर भी पड़ेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो उसे 58 प्रतिशत के हिसाब से 29,000 रुपये डीए का फायदा मिलता है। डीए के 60 प्रतिशत होते ही यह रकम बढ़कर 30,000 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने  कर्मचारियों को सीधे 1,000 रुपये का फायदा मिलेगा।


ठीक ऐसे ही जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 1 लाख रुपये है, तो उन कर्मियों को हर महीने 2,000 रुपये का जयादा फायदा मिलेगा।

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट


आठवें वेतन आयोग की बात करें तो वेतन आयोग ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का काम शुरू कर दिया है और इसकी रिपोर्ट (8th Pay Commission Report) भी मार्च-अप्रैल 2026 तक आ सकती है, लेकिन इसे लागू होने में अभी समय लग सकता है। 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कर्मियों को 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी के लिए साल 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक वेट करना पड़ सकता है