DA Hike : कर्मचारियों की सैलरी में जुड़कर आएगा एरियर, जानें महंगाई भत्ते पर अपडेट

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है। महंगाई भत्ते को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में एरियर भी जुड़कर आएगा। चलिए जानते हैं 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए नया अपडेट-

 

HR Breaking News (DA Hike Latest Update) साल 2026 की पहली तिमाही खत्म होने वाली है और कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी लगातार इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर होली से पहले इस महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई है। कर्मचारियों में उत्सुकता है कि कब उनको बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कब तक कर्मचारियों के खाते में बढ़े हुए पैसे आ सकते हैं- 

जनवरी से ही माना जाएगा प्रभावी 


महंगाई भत्ते की घोषणा (DA Hike January 2026) हर साल दो बार की जाती है। आमतौर पर घोषणा करने में देरी हो जाती है और इसको तय समय से ही लागू किया जाता है। ऐसे में महंगाई भत्ते को 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा और कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ बकाया रुपया आएगा। 

कितना हो सकता है महंगाई भत्ता 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) को लेकर फिलहाल जो आंकड़े आ रहे हैं, उससे ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं की जा रही है। 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर मात्र 2% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% हो सकता है जो फिलहाल 58% चल रहा है। 

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी 


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सैलरी (DA Hike Latest Update) में कितना इजाफा होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन 2% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है उसकी सैलरी में 360 रुपए प्रति महीना की वृद्धि हो जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 पर 10440 रुपए बनता है। यह बढ़कर 10800 हो जाएगा। 

कब तक किया जाएगा ऐलान 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) को लेकर ऐलान होना अभी बाकी है। सरकार की तरफ से अब तक इस पर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल की शुरुआत में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।