DA Hike : कर्मचारियों को बड़ी सौगात, होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी, इतना हुआ इजाफा

DA Hike : सरकार हर छह महीने में डीए बढ़ौतरी का ऐलान करती है। सरकार की ओर से जनवरी व जुलाई में डीए बढ़ौतरी का ऐलान किया जाता है। अब कुछ ही दिनों में होली है और होली से पहले ही कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी की सौगात मिल गई है। अब कर्मचारियों (DA Hike  In Maharashta Employees)  के डीए में इतने प्रतिशत का इजाफा हो गया है। खबर मे जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News- (DA Hike ) कर्मचारियों के बीच डीए हाइक को लेकर इंतजार बना हुआ था। हालांकि ये 1 जनवरी और जुलावी से प्रभावी हो जाता है, लेकिन डीए (DA Hike Updates)  बढ़ौतरी का ऐलान मार्च में होली के पास या फिर दिवाली के पास होता है। अब होली से पहले ही कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल गई है। कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। खबर में जानिए कि किन कर्मचारियों के डीए में कितनी बढ़ौतरी की गई है।

 

 

किन कर्मचारियों का बढ़ा डीए


बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए (DA for Maharashtra government employees)  बढ़ौतरी का ऐलान हुआ है और पात्र कर्मियों के महंगाई भत्ते में  3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे कर्मियों का डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।
वित्त राज्यमंत्री (Minister of State for Finance)  दो दिन पहले ही विधानसभा में इस बारे में जानकारी दी है कि यह बढ़ौतरी जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।

जानकारी के मुताबिक संशोधित डीए का भुगतान इसी महीने से नकद में किया जाने वाला है और जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि के एरियर का भुगतान मार्च, 2026 में 'गुड़ी पड़वा' के मौके पर किया जाएगा। नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 तक के एरियर से जुड़े आदेश अलग से जारी होंगे।

किन कर्मचारियों का कितना बढ़ा डीए


उनका कहना है कि इस फैसले से महाराष्ट्र (Maharashtra DA Hike Updates) में तकरीबन 5.16 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और तकरीबन 8.72 लाख पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। इससे पहले, केरल सरकार की ओर से कुछ समय पहले ऐलान किया गया था कि राज्य सरकार और लोकल बॉडी के कर्मचारियों, टीचरों और सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और पॉलिटेक्निक के स्टाफ के लिए डीए (DA Hike News) 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया जाएगा। सरकारी आदेशों के मुताबिक फुल-टाइम कंटिंजेंट कर्मचारियों को भी ऐसी ही बढ़ौतरी मिलेगी और कर्मियों को बढ़े हुए अलाउंस मार्च की सैलरी के साथ दिए जाएंगे।


पेंशनर्स को भी होगा लाभ


आदेश में कहा है कि डीए (Dearness Allowance)  में जो संशोधन हुआ है वो डीए जिन कर्मियों की सैलरी के आधार पर लागू होगा। उनमे पार्ट-टाइम टीचरों, पार्ट-टाइम कंटिंजेंट कर्मियों और फिर से नौकरी पाने वाले पेंशनर्स शामिल है। राज्य सेवा, परिवार, एक्स-ग्रेटिया और एक्स-ग्रेटिया फैमिली पेंशनरों के लिए डीआर(Dearness Relief)  में भी ऐसी ही बढ़ौतरी को लेकर मंजूरी दी गई है। बता दें कि पेंशनर्स को ये पेंशन की बढ़ी हुई रकम अप्रैल की पेंशन के साथ दी जा सकती है।