DA Hike : महंगाई भत्ते का ऐलान अगले हफ्ते, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में इतना होगा इजाफा
DA Hike latest update : केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। जारी किये गए अपडेट के मुताबिक अब सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए की सौगात देने वाली है। बढ़े हुए डीए की वजह से सरकारी कर्मचारियों (latest update for employees) की सैलरी और पेंशन में भी बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं जनवरी माह के डीए से जुड़ा नया अपडेट।
HR Breaking News- (DA Hike Update)। अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाया जाता है। इसमें से पहली बढ़ौतरी जनवरी माह में होती है। वहीं दूसरी बढ़ौतरी के बारे में बात करें तो ये जुलाई में होती है। हालांकि अभी तक सरकार ने जनवरी 2025 में बढ़ाएं जाने वाले डीए (DA hike news) को लेकर कोई भी निर्णय नहीं सुनाया है। हालांकि केंद्र सरकार अब कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए की सौगात जल्द देगी। जानकारी के मुताबिक सरकार अगले ही सप्ताह कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ौतरी को लेकर अपना फैसला सुना देगी।
अग जल्द खत्म होगा कर्मचारियों का इंतजार-
हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए (DA kitni baar hike update) को बढ़ाने का ऐलान किया है। हर साल केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इसकी वजह से उनके वेतन में इजाफा दिखता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से जनवरी 2025 के डीए का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, केंद्र सरकार जल्द ही करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों (update for employees) को डीए की सौगात देने वाली है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकार ने दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को डीए बढ़ाकर दिवाली गिफ्ट दिया है। इस दौरान सरकार ने कर्मचारियों (news for employees) के डीए में 3 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की थी। वहीं, जनवरी 2024 में सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।
होली से पहले मिलेगी डीए की सौगात-
हाल ही में जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार अब होली के त्योहार से पहले ही कर्मचारियों को जनवरी 2025 का महंगाई भत्ता ( DA Hike 2025) दे सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार होली 14 मार्च को हैं तो इस हिसाब से उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार अगले हफ्ते जनवरी 2025 के डीए (january 2025 DA) का ऐलान कर सकती है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत तय स्टैंडर्ड के मुताबिक महंगाई भत्ता (DA hike in january) में साल भर दो बार बढ़ौतरी की जाती है। इसमें से डीए में पहला संशोधन 1 जनवरी से लागू किया जाता है। वहीं अगर दूसरे संशोधन के बारे में बात करें तो ये उसी साल की 1 जुलाई से प्रभावी कर दिया जाता है। इसकी वजह से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी राहत मिलती है।
इस हिसाब से तय किया जाता है डीए-
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार इंडस्ट्रीयल वर्कर्स (Industrial Workers) के लिए अखिल भारतीय कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के हिसाब से ही वेतन में बदलाव करती है। केंद्र सरकार हर 6 महीने पर महंगाई को देखते हुए ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (Hike in DA) का ऐलान करती है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता 1 जनवरी या 1 जुलाई से प्रभावी कर दिया जाता है, हालांकि इसका ऐलान अक्सर दो या तीन महीने बाद ही किया जाता है। जनवरी 2025 के महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (DA hike latest update) के लिए सरकार जुलाई-दिसंबर 2024 के आंकड़ों के आधार पर गणना करेगी।
इस बार हो सकती है इतनी बढ़ौतरी-
दिसंबर माह में अखिल भारतीय CPI-IW (Consumer price index) गिरकर 143.7 पर आ पहुंचा है। CPI-IW केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में 2 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी का संकेत दे रही है, इसके बाद यह 7वें बढ़कर 55.98 प्रतिशत (DA hike during 7th CPC) तक हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले दिवाली से पहले अक्टूबर महीने में डीए बढ़ौतरी की गई थी। इस दौरान सरकार ने 3 फीसदी की बढ़ौतरी करने का ऐलान किया था। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों (news for central govt. employees) का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत तक कर दिया गया था।