DA Hike : कर्मचारियों को मिला सरप्राइज, महंगाई भत्ते में 7% बढ़ौतरी का एलान

DA Hike : कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का सरप्राइज मिला है। एक झटके में 7% महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी का एलान किया गया है। सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। महंगाई के दौर में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ने (DA Hike) से काफी राहत मिलेगी। कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ौतरी के साथ एरियर भी मिलेगा। 

 

HR Breaking News (DA Hike) होली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike) की सौगात दे दी है। सरकार ने सात फीसदी बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी (salary hike) होगी। कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स के लिए भी यह लाभदायी होगा। कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार था। 

 


कैसे मिलेगा डीए बढ़ौतरी का फायदा
 

कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के आधार पर सभी भत्ते दिए जाते हैं। बेसिक सैलरी के आधार पर ही कर्मचारियों को डीए में बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा। जिस कर्मचारी की जितनी ज्यादा सैलरी होगी, उसको उतना ही ज्यादा डीए मिलेगा। कर्मचारियों के लिए सैलरी में डीए (DA Hike latest update) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 

 

जुलाई से होगा प्रभावी मिलेगा एरियर
 

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान झारखंड सरकार ने मंगलवार को किया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में सात प्रतिशत की बढ़ौतरी को मंजूरी दे दी गई है। कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ौतरी जुलाई 2024 से लागू होगी और कर्मचारियों को सैलरी में एरियर भी मिलेगा। 


मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
 

यहां कर्मचारियों को छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी (Basic salary hike) मिल रही है। इसी के तहत कर्मचारियों की सैलरी में अब 246 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह इससे पहले 239 प्रतिशत था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

पेंशनभोगियों को भी मिला लाभ
 

छठे वेतन आयोग के तहत पेंशन पार रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी सात प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। इसे 246 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, राज्य में 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे सरकारी कर्मचारियों (DA Hike) के लिए भी डीए 443 प्रतिशत से बढ़ाकर 455 प्रतिशत कर दिया गया है। यह भी एक जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।  


केंद्र सरकार भी जल्द कर सकती है एलान
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का भी जल्द एलान हो सकता है। कर्मचारियों को बेसब्री से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA Hike) की उम्मीद है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े मायने रखते हैं।

यह आंकड़े आने के बाद ही महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी पूरी तरह कन्फर्म होगी। जुलाई से नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी का अनुमान लगाया जा रहा है, यानी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत पहुंच जाएगा। यह कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देने का काम करेगा।