DA  Hike : कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, एक महीने के आंकड़े आते ही इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA  Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं। नवंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों के बाद उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2026 से DA में इजाफा हो सकता है...पूरी जानकारी के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) ताजा महंगाई के आंकड़े जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं, जिस पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें टिकी हुई हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी कर दिया है, जो DA और DR तय करने का मुख्य आधार होता है।

60% से ज्यादा होगा महंगाई भत्ता-

नवंबर का AICPI-IW इंडेक्स 148.2 पर दर्ज किया गया है, जो सीधे छमाही DA संशोधन की गणना में शामिल होता है। यह संशोधन 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स (pensioners update) जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर DA के 60% के स्तर को पार करने के संकेत हैं। नवंबर 2025 तक के डेटा से कम से कम 2 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी बनती है, जिससे DA 58% से बढ़कर 60% हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही लागू होगा और तभी वेतन व पेंशन में बढ़ी हुई राशि दिखाई देगी।

क्या DA बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है-

अगर दिसंबर 2025 का महंगाई इंडेक्स भी हाल के स्तरों के आसपास रहता है, तो DA में बढ़ोतरी 2% से ज्यादा भी हो सकती है। अंतिम इंडेक्स के आधार पर संशोधित दर तय की जाएगी। हालांकि नई दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा कुछ महीनों बाद होती है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछली तारीख से बकाया राशि (arrear) भी मिलने की उम्मीद रहती है, जैसा कि पहले होता आया है।

कर्मचारी संगठनों (employee organizations) का कहना है कि अगर महंगाई का दबाव बना रहता है, तो DA में और बड़ी बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉयी फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, यदि दिसंबर का AICPI-IW इंडेक्स नवंबर के आसपास रहता है, तो DA में 3% से 5% तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

कैलकुलेशन से पता चलता है कि अगर दिसंबर इंडेक्स 146-147 के आसपास रहता है, तो DA 61% तक पहुंच सकता है। 148 के करीब रीडिंग तो DA को 63% तक भी ले जा सकती है। हालांकि, ये अनुमान हैं, जब तक श्रम मंत्रालय (Ministry of Labor) दिसंबर का अंतिम डेटा जारी नहीं करता है।

मार्च में आएगा DA पर सरकार का फैसला-

पिछला DA संशोधन जुलाई 2025 में किया गया था, जब सरकार ने महंगाई भत्ता 54% से बढ़ाकर 58% कर दिया था। अगली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा दिसंबर के AICPI-IW आंकड़े जारी होने के बाद मार्च या अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। नई दर लागू होने पर कर्मचारियों (employees update) और पेंशनर्स को पिछली तारीख से एरियर भी मिलेगा।