DA Hike: कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा मोटा मुनाफा, सैलरी में होगा इतना इजाफा
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी। दरअसल आपको बता दें कि सरकार महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान होली से पहले कर सकती है। अगर यह लागू होती है, तो कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) और पेंशनर्स की राशि में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike News) केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस होली पर खास खुश हो सकते हैं। खबर है कि सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की संभावना पर विचार कर रही है। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की रकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आमतौर पर सरकार साल की पहली छमाही का DA मार्च में घोषित करती है। इसलिए इस समय सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं.
साल में दो बार बढ़ता है डीए-
सरकारी नियमों के अनुसार, महंगाई भत्ता (Dearness Allowance, DA) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से जून तक के लिए होती है और इसका एलान मार्च में किया जाता है। दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर के लिए होती है, जिसका एलान आमतौर पर दशहरा या दिवाली के आस-पास किया जाता है।
पिछले साल सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे कुल महंगाई भत्ता (DA Hike Updates) 58% तक पहुंच गया था। इस बार भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
8वें वेतन आयोग पर ताजा अपडेट-
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है, लेकिन इसकी सिफारिशें लागू होने में कम से कम दो साल लग सकते हैं। तब तक सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के नियम ही लागू रहेंगे। आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है और कर्मचारियों से सवाल-जवाब के जरिए राय जुटाना भी शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में सैलरी का नया ढांचा बेहतर बनाया जा सके।
अलर्ट! सैलरी कैलकुलेटर के नाम पर हो सकता है फ्रॉड-
पे कमीशन (pay commission) और डीए की चर्चा के बीच साइबर धोखाधड़ी का भी खतरा सामने आया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कई फर्जी सैलरी कैलकुलेटर (Many fake salary calculators) लिंक वायरल हो रहे हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि ये लिंक साइबर अपराधियों द्वारा आपकी निजी और बैंक जानकारी चुराने के लिए बनाए गए हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और केवल आधिकारिक सरकारी घोषणा पर भरोसा करें।
आने वाले दिनों में पड़ेगा असर-
महंगाई भत्ते में संभावित बढ़ोतरी न केवल कर्मचारियों के हाथ में ज्यादा पैसा देगी, बल्कि बाजार में भी उत्साह बढ़ाएगी। त्योहारों के समय जब लोगों के पास ज्यादा धन होगा, तो खरीदारी में वृद्धि होगी। सरकार का यह कदम कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत (Relief to employees from rising inflation) देने के लिए है। आधिकारिक घोषणा के बाद, बढ़ी हुई राशि सीधे कर्मचारियों और पेंशनर्स के खातों में आएगी।