DA Hike : कर्मचारियों को महंगाई भत्ते से नहीं मिलेगा ज्यादा लाभ, कर्मचारियों को होगी निराशा

DA Hike :8वें वेतन आयोग का समय शुरू हो चुका है। परंतु, अब तक नया वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। दूसरी तरफ नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को महंगाई भत्ते से काफी उम्मीदें हैं, जो अब पूरी होती नहीं दिख रही है। चलिए जानते है महंगाई भत्ते के आंकड़ों के बारे में-   
 

HR Breaking News (DA Hike) सरकार की तरफ से अभी महंगाई भत्ते का एलान नहीं किया गया है। परंतु, इसको लेकर जो आकंड़े सामने आ रहे हैं, वो भी संतोषजनक नहीं रहने वाले हैं। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ज्यादा बढ़ौतरी होने की उम्मीद नहीं है। चलिए जानते हैं नए वेतन आयोग के आकंड़ों के बारे में- 

 

 

7वां वेतन आयोग खत्म होने के बाद पहला डीए 
 

दिसंबर का महीना समाप्त होने के साथ ही 7वां वेतन आयोग भी समाप्त हो गया है। कर्मचारियेां में जनवरी के डीए को लेकर उत्साह बना हुआ है और उत्साह हो भी क्यों ना, क्योंकि जनवरी 2026 के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance for January 2026) की अहमियत इस वजह से खास है, क्योंकि यह सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद की पहले डीए बढ़ौतरी होगी। डीए में इस बढ़ौतरी से कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते और सैलरी बढ़ोतरी पूरी तरह नए ढांचे की ओर जाएगी। 

इस बार इतनी ही हो सकती है बढ़ौतरी  
 

वैसे तो जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू  किया जाता है तो महंगाई भत्ता (DA Hike Updates) को बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाता है और फिर  DA दोबारा जीरो से शुरू होता है। अब आठवें पे कमीशन में भी ऐसा हो सकता है, जिससे की जनवरी 2026 से लेकर जुलाई 2027 तक होने वाली ये चार DA बढ़ोतरी काफी जरूरी होने वाली है, क्योंकि इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय होगी। चाहे फिर कर्मचारियों को दी जाने वाली जनवरी 2026 की बढ़ोतरी सिर्फ 2 प्रतिशत ही हो।


 

महंगाई भत्ता तय करने का तरीका
 

बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए साल में दो बार कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जाता है। यह AICPI-IW (Industrial Workers Consumer Price Index) के 12 महीनों के औसत आंकड़ों पर निर्भर करता है। वर्तमान में चल रहे सातवें वेतन आयोग के तहत इसी सूचकांस से डीए तय किया गया है। अब के आंकड़ों को देखें तो जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक के डेटा में लगातार बढ़ौतरी देखी गई है।

क्या कहते हैं AICPI आंकड़ें
 

जुलाई से दिसंबर के बीच जो आंकड़ें सामने आए हैं, इस बार में DA का केलकुलेशन तकरीबन 60 प्रतिशत के पास पहुंच जाएगा। इस बार DA (DA Hike In January) में 2 प्रतिशत का इजाफा ही दिख रहा है। कर्मचारियों को दिए जाने वाला डीए उपभोक्ता मूल्य सुचकांक (consumer price index) के आंकड़ों से तय किया जाता है और भले ही अभी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ऊपर की ओर जा रहा है। वहीं कर्मचारी 3 से 5 प्रतिशत बढ़ौतरी की उम्मीद कर रहे हैं। 

कैसे होगा डीए का केलकुलेशन 
 

हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से आपको समझाते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे  (employee's basic pay) 50,000 रुपये है, तो 58 प्रतिशत DA उनको 29,000 रुपये के आस-पास मिलेगा और 60 प्रतिशत DA के हिसाब से उनको 30,000 रुपये की अमाउंट मिलेगी। यानी देखा जाए तो सिर्फ  1,000 रुपये प्रति महीना की अतिरिक्त राहत कर्मचारियों को मिलेगी।