DA Hike : होली पर कर्मचारियों को तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike - होली पर कर्मचारियों को खुशखबरी मिली है। दरअसल, सरकार ने महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। अप्रैल के वेतन में यह बढ़ोतरी लागू होगी और पेंशनरों (pensioners) को भी राहत दी जाएगी। इस कदम से कर्मचारियों को वित्तीय फायदा होगा और त्योहार पर अतिरिक्त राहत मिलेगी...पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) भारत सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि के आठ महीने बाद, मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने अपने सात लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। अप्रैल के वेतन के साथ, जो मई में मिलेगा, कर्मचारियों (employees) को 58 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

निर्णय जुलाई 2025 से लागू, एरियर का भी होगा भुगतान-

सरकार ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने (increase dearness allowance) का निर्णय जुलाई 2025 से लागू करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि मार्च 2026 तक का एरियर छह समान किस्तों में दिया जाएगा। इसके अलावा, चार लाख से अधिक पेंशनरों (pensioners) को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी, जिसका लाभ जनवरी 2026 से शुरू होगा।

खजाने पर वित्तीय भार, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ-

इस निर्णय से सरकार पर हर महीने 900 से 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। हर कर्मचारी को प्रतिमाह न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 4,000 रुपये का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को होली के अवसर पर महंगाई भत्ता और राहत में तीन प्रतिशत वृद्धि कर इसे 58 प्रतिशत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणा और बजट में प्रावधान-

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि सरकार अपने सभी कर्मचारियों को भारत सरकार (Government of India) के समान अप्रैल 2026 (भुगतान माह मई) के वेतन में 58 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता देगी। पेंशनरों को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन (pension) में 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि 2025-26 के बजट में महंगाई भत्ता और राहत के लिए 64 प्रतिशत तक का प्रावधान रखा गया है।

छत्तीसगढ़ ने पहले ही लिया यह निर्णय-

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है और पेंशनरों को इसका लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार से सहमति मांगी थी। अभी तक इस सहमति के अभाव में पेंशनरों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब निर्णय हो जाने के बाद सहमति का पत्र जल्द ही भेजा जाएगा।

प्रतिमाह किससे कितना होगा लाभ

श्रेणी - राशि

प्रथम श्रेणी - 2397 से 4230

द्वितीय श्रेणी - 1683 से 2019

तृतीय श्रेणी - 585 से 1473

चतुर्थ श्रेणी - 465 से 556