DA Hike : राज्यों के कर्मचारियों को मिले तोहफे, जानें केंद्र सरकार कब करेगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान

DA Hike : देश के कई राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का तोहफा मिल चुका है, जिससे उनकी सैलरी में इजाफा हुआ है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारी अभी भी DA बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि केंद्र सरकार कब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करती है-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) होली बीत चुकी है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक किसी बड़े तोहफे का ऐलान नहीं हुआ है। करीब एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनभोगी (Pensioners) जिस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, वह अब भी अधूरी है। केंद्र सरकार ने अभी तक महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल जैसे कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए DA बढ़ाने का फैसला कर दिया है।

 

किन-किन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हुआ इजाफा-

मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने होली से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया था। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 58 फीसदी कर दिया है। कर्मचारियों को अप्रैल 2026 की सैलरी से 58 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। वहीं जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर (arrear) 6 किस्तों में दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

होली से पहले राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA hike updates) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। कर्मचारियों के बकाया एरियर के भुगतान को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाने की बात भी कही गई है। वहीं केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद राज्य में DA और DR 25 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी हो गया है।

कब बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-

सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) की अवधि खत्म होने के बाद यह पहला मौका है जब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तेज है। आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) की सिफारिशों का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों की नजर फिलहाल DA के ऐलान पर टिकी हुई है। अभी केंद्रीय कर्मचारी 58% महंगाई भत्ते के साथ सैलरी पा रहे हैं और इस बार इसमें करीब 2% से 3% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो सरकार आमतौर पर मार्च के मध्य में DA बढ़ोतरी की घोषणा करती रही है। ऐसे में उम्मीद है कि जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते का ऐलान भी मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है।

दरअसल इस बार होली मार्च की शुरुआत में ही पड़ गई थी, इसलिए त्योहार से पहले महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हो सका। माना जा रहा है कि आने वाली कैबिनेट बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद फैसला लिया जा सकता है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड पर नजर डालें तो जब भी होली मार्च के शुरुआती दिनों में होती है, सरकार त्योहार के बाद ही DA बढ़ोतरी की घोषणा करती है। उदाहरण के तौर पर साल 2025 में होली 14 मार्च को थी, जबकि DA बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को किया गया था।

आंकड़ों के मुताबिक, आमतौर पर 20 से 30 मार्च के बीच DA बढ़ोतरी की घोषणा होती रही है। वहीं जुलाई वाला DA इजाफा अक्सर दिवाली से पहले घोषित किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि मार्च के मध्य तक केंद्रीय कर्मचारियों को DA हाइक की खुशखबरी मिल सकती है।