DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना होगा इजाफा, जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। अनुमान है कि इस बार DA में इतने प्रतिशत तक इजाफा होगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और एरियर का भी लाभ मिल सकता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद है। होली गुजरने के बाद करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें कैबिनेट की अगली बैठक पर टिकी हैं। आमतौर पर DA बढ़ोतरी का ऐलान होली या दिवाली के आसपास किया जाता है, और 2025 में यह घोषणा 28 मार्च को हुई थी।
पिछले ट्रेंड को देखें तो इस साल भी मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में सरकार 2% से 3% तक DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।
जनवरी 2026 से कितनी होगी डीए में बढ़ोतरी-
अक्टूबर 2025 में महंगाई भत्ता (DA) 58% तय किया गया था। इस बार AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर करीब 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसा होने पर DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। हालांकि 3% बढ़ोतरी की भी संभावना है, जिससे यह 61% तक पहुंच सकता है।
कब-कब और कितना बढ़ा महंगाई भत्ता-
वित्त मंत्रालय के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो सरकार हर 6 महीने में इसे अपडेट करती है-
- 6 अक्टूबर 2025 को 3% की बढ़ोतरी के साथ DA 58% हुआ।
- 2 अप्रैल 2025 को 2% की बढ़ोतरी हुई, जिससे दर 55% पहुंची।
- 21 अक्टूबर 2024 को 3% का इजाफा हुआ और DA 53% हो गया।
- 12 मार्च 2024 को 4% की बड़ी बढ़ोतरी के साथ यह 50% के आंकड़े पर पहुंचा था।
कितना असर पड़ेगा आपकी सैलरी पर-
DA बढ़ने के बाद अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर 2% या 3% की बढ़ोतरी होती है, तो आपकी कुल सैलरी (बेसिक + DA) में साफ इजाफा होगा। ऐसे में कर्मचारियों की अनुमानित सैलरी स्ट्रक्चर (salary structure) में भी बदलाव देखने को मिल सकता है-
लेवल 1 (बेसिक ₹18,000): DA में 2% बढ़ोतरी पर सैलरी ₹28,800 और 3% पर ₹28,980 हो जाएगी।
लेवल 5 (बेसिक ₹29,200): DA में 2% की बढ़ोतरी के साथ सैलरी ₹46,720 और 3% पर ₹47,012 होगी।
लेवल 10 (बेसिक ₹56,100):DA में 2% की वृद्धि पर यह ₹89,760 और 3% पर ₹90,321 तक पहुंचेगी।
लेवल 18 (बेसिक ₹2,50,000): DA में 2% बढ़ोतरी के साथ सैलरी ₹4,00,000 और 3% के साथ ₹4,02,500 हो जाएगी।
केंद्र सरकार (Central Government) के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners) के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ने का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के अंत या अप्रैल 2026 की शुरुआत में किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
एरियर का क्या होगा-
भले ही सरकार इसका ऐलान मार्च या अप्रैल में करे, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और संभवतः मार्च का एरियर एकमुश्त मिल सकता है। यह बढ़ोतरी इसलिए भी खास है, क्योंकि सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है।
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन जब तक इसकी सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक महंगाई भत्ते (DA) की गणना मौजूदा फॉर्मूले के आधार पर ही जारी रहेगी।