{"vars":{"id": "93802:4123"}}

DA Hike : कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा, महंगाई भत्ते में कितनी होगी बढ़ोतरी 

DA hike update : 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अब केवल महंगाई भत्ता ही सहारा है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है। सरकार की ओर से भी जल्द ही बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी। हालांकि अभी कर्मचारियों के बीच काफी असमंजस है। 
 

HR Breaking News : (DA HIKE JANUARY 2026) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द बढ़ोतरी होगी। त्योहार से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी मिलेगी। नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू होगा तब तक इसी प्रकार से सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी।


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के तहत होगा महंगाई भत्ते में इजाफा


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance of employees) में इजाफा ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर होगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े दिसंबर महीने तक के सामने आ चुके हैं। हर साल इन आंकड़ों के अनुसार हर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। 


हर साल दो बार होती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (hike in dearness allowance) हर साल दो बार की जाती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी महीने में तो दूसरी बढ़ोतरी जुलाई महीने में की जाती है। फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत बेस ईयर 2016 को मानते हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है। भविष्य में भी इसी अनुसार बढ़ोतरी जारी रहेगी, जब तक नया वेतन आयोग लागू नहीं होता। नया वेतन आयोग लागू होने के बाद महंगाई भत्ते को 0 कर दिया  जाएगा।
 

कितनी हो सकती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 


जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 2% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े 2% बढ़ोतरी का ही अनुमान जाहिर कर रहे हैं। महंगाई राहत में भी 2% की बढ़ोतरी का ही अनुमान लगाया जा रहा है। 


सैलरी में कितना होगा इजाफा 


2% महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) के हिसाब से महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता (Dearness allowance in the salary of employees) एक बड़ा हिस्सा है। फिलहाल कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जल्द ही यह महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60% हो (salary of employees) सकता है। महंगाई भत्ता 60% होने पर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसकी ग्रॉस सैलरी में 360 रुपये का इजाफा होगा। इसी प्रकार बढ़ोतरी का ग्राफ चलता रहेगा।