DA Hike : कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानें 2 या 3 प्रतिशत होगा इजाफा
DA Hike : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बढ़ने से सीधे तौर पर बढ़ौतरी होगी। अभी 8वां वेतन आयोग लागू होने में काफी समय लगेगा, तो ऐसे में पहले महंगाई भत्ते में ही इजाफा किया जाएगा। चलिए जानते हैं कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होने वाला है।
HR Breaking News (DA Hike Update) 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस समय दो बड़े बदलावों की उम्मीद है। पहला तो महंगाई भत्ता और दूसरा 8वां वेतन आयोग। 8वां वेतन आयोग अभी काफी दूर है तो ऐसे में महंगाई भत्ते में इजाफा ही कर्मचारियों को राहत देने वाला रहेगा। चलिए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने जा रहा है।
क्या होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता (Employees DA Hike) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर प्रतिशत के हिसाब से मिलने वाला पैसा होता है। सरकार की तरफ से साल में एक बार बेसिक सैलरी बढ़ा दी जाती है, लेकिन उसके बाद हर छह महीने में महंगाई भत्ते के हिसाब से ही बढ़ौतरी की जाती है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होने वाला है।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर करता है निर्भर
महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों पर निर्भर करता है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े भारत के श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए जाते हैं। श्रम ब्यूरो जब आंकड़े जारी करता है तो पता चलता है कि महंगाई में कितना इजाफा हुआ है। 12 महीनों के औसत आंकड़ों को बेस ईयर के साथ कैलकुलेट करके महंगाई दर निकाली जाती है।
कितना हो सकता है महंगाई भत्ते में इजाफा
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत इजाफा होने की उम्मीद है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (all India Consumer price Index) के आंकड़ों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले 7 सालों में केवल दूसरी बार ऐसा हो रहा है कि महंगाई भत्ते में मात्र दो प्रतिशत का इजाफा होने की संभावना है। नहीं तो हर बार तीन या चार प्रतिशत महंगाई भत्ता मिला है।
कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में इजाफे से यह आंकड़ा 60 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब जनवरी 2026 से नया महंगाई भत्ता मिलेगा। कर्मचारियों के लिए जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। फिलहाल होली के बाद ही घोषणा की संभावना नजर आ रही है। कर्मचारियों को देरी के बदले में एरियर दिया जाता है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी (basic salary DA Hike) पर लागू होता है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये प्रति महीना है तो महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ने से महंगाई भत्ते में 360 रुपये की बढ़ौतरी होगी।