DA Hike July 2025 : आ गए पूरे आंकड़े, डीए में होगी तगड़ी बढ़ौतरी
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। अब उनके डीए में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी, इसे लेकर पूरे आंकड़े भी आ चुके हैं। यह बढ़ौतरी इस साल की दूसरी डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) होगी, इसका असर कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ेगा। आइये जानते हैं इस अपडेट के बारे में -
HR Breaking News (DA july 2025)। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों पर अब फिर से मेहरबान होगी। सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ौतरी का तोहफा देने की तैयारी कर ली है। जुलाई से लेकर दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी (DA hike update) के लिए आंकड़े भी आ गए हैं। इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी, इस पर हाल ही में ताजा अपडेट आया है। खबर में जानिये कितने प्रतिशत बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) का डीए।
इतने प्रतिशत बढ़ सकता है डीए -
केंद्र सरकार की ओर से डीए (DA latest news) में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। यह AICPI के पिछले 6 माह के आंकड़े प्राप्त होने के बाद औसत आधार पर किया जाता है। अब AICPI के आंकड़े मई 2025 तक के मिल चुके हैं, केवल जून माह के आंकड़े और आने बाकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) के लिए लगभग पूरे आंकड़े आ ही चुके हैं। मई में यह आंकड़ा 144.0 का रहा है। ऐसे में 4 प्रतिशत डीए बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
बढ़कर इतना हो जाएगा वेतन -
अगर 4 प्रतिशत की डीए बढ़ौतरी लागू होती है तो तगड़ी डीए (DA Update news) बढ़ौतरी मानी जाएगी। इससे 18 हजार न्यूनतम बेसिक सैलरी (basic salary hike) पाने वाले कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपये का और इजाफा होगा।
डीए को किया जाएगा बेसिक सैलरी में मर्ज-
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि AICPI के आंकड़े अगर जून में भी 144.0 या इससे ऊपर होते हैं तो 4 प्रतिशत डीए (DA latest news) तो केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ ही जाएगा। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में इतना इजाफा कई साल बाद होगा। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अगर यह 59 या 60 प्रतिशत हो जाता है तो इसे बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है।
8वें वेतन आयोग पर यह है अपडेट-
अगले साल केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने का फायदा भी मिल सकता है। जानकारी अनुसार नए वेतन आयोग की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही सरकार इसका गठन कर सकती है। इसके बाद इसे अगले साल लागू किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर केंद्र सरकार (central govt update on DA) की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।
कर्मचारियों की यह है मांग-
लाखों केंद्रीय कर्मचारी महंगाई को देखते हुए नए वेतन आयोग (new pay commission) में फिटमेंट फैक्टर 2.86 रखने की मांग कर रहे हैं। 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) को 2016 में लागू करते हुए यह 2.57 रखा गया था। अब महंगाई काफी ज्यादा बढ़ गई है, इसलिए फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) ज्यादा रखे जाने की मांग कई कर्मचारी संगठनों की ओर से की जा रही है। अब देखना यह है कि सरकार उनकी मांग को मानती है या नहीं।