{"vars":{"id": "93802:4123"}}

DA Hike July 2026 : इस महीने भी नहीं बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, हो गया कन्फर्म

DA Hike July 2026 : देश के एक करोड़ 18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कंफर्म हो गया है कि इस महीने भी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ेगा। लगातार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों को इस महीने भी बिना महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के सैलरी मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 

HR Breaking News (DA Hike latest Update July 2026) देश के 50 लाख कार्यरत कर्मचारियों और 68 लाख के करीब पेंशनर्स को इस महीने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद थी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Mahngai Bhatta) में बढ़ोतरी को लेकर अपडेट आ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अभी बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 

आज खातों में क्रेडिट हो सकती है सैलरी (Employees Salary Hike Update)


केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आज सैलरी क्रेडिट (Salary Hike News) हो सकती है। इस महीने के आखिरी 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में देश के वित्त विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि खातों में सैलरी 25 सितंबर को क्रेडिट (Karamchariyo ki salary) की जा सकती है। अब तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में यह कंफर्म हो गया है कि इस महीने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ेगा। रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे, कुछ कर्मचारियों की सैलरी रविवार को आ सकती है, लेकिन सैलरी बगैर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ही आएगी। 


कितनी हो सकती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update News)


केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं कुछ रिपोर्टर्स में 4% बढ़ोतरी होने को लेकर भी दावा किया जा रहा है, हालांकि यह सरकार पर निर्भर करता है कि सैलरी में कितनी बढ़ोतरी की जाए, फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees Salary Hike) को 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है जो अगले महीने तक बढ़कर 63% हो सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में कुछ हद तक इजाफा होगा और बढ़ती हुई महंगाई से राहत मिलेगी। 

3 महीने के एरियर के साथ आ सकती है सैलरी (DA Update)


केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इजाफा सरकार की तरफ से अक्टूबर में किया जा सकता है। अगर अक्टूबर में सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की जाती है तो कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, जिससे कर्मचारियों के खाते में अच्छी खासी बढ़ोतरी होकर सैलरी आएगी। गौरतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी बेसिक सैलरी के हिसाब से होगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है तो 3% महंगाई भत्ता बढ़ने पर उसकी सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा होगा। इसके अलावा अलाउंस भी कुछ प्रतिशत बढ़ सकते हैं, जिससे ओवरऑल सैलरी में ग्रोथ देखने को मिलेगी। 

कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार (8th Pay Commission Update)


कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारी लंबे समय से नए वेतन आयोग को लागू करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ अभी वेतन आयोग की बैठकों का दौर जारी है और कर्मचारियों की डिमांड सुनी जा रही है। हालांकि डिमांड पर इंप्लीमेंट कितना होता है यह तो वक्त ही बताएगा। कर्मचारियों की तरफ से फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते को लेकर महत्वपूर्ण मांगे की जा रही है।