DA Hike July 2026 : कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आंकड़ों ने दिया संकेत
HR Breaking News (DA Hike July 2026 Update) देश के एक करोड़ 18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को लेकर कुछ विशेष आंकड़े सामने आए हैं, जो संकेत दे रहे हैं कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और इससे सैलरी में कितना इजाफा होने की संभावना है। चलिए खबर में जानते हैं इन महत्वपूर्ण आंकड़ों और कैलकुलेशन के बारे में-
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के आंकड़े आए सामने
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जुलाई 2025 से लेकर जून 2026 तक के सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार महंगाई दर में काफी बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों की बात करें तो आप नीचे टेबल में देख सकते हैं कि किस महीने में सूचकांक कितना रहा है।
All India Consumer Price Index
| महीन | AICPI |
|---|---|
| जुलाई 2025 | 146.5 |
| अगस्त 2025 | 147.1 |
| सितंबर 2025 | 147.3 |
| अक्टूबर 2025 | 147.7 |
| नवंबर 2025 | 148.2 |
| दिसंबर 2025 | 148.2 |
| जनवरी 2026 | 148.6 |
| फरवरी 2026 | 148.5 |
| मार्च 2026 | 149.1 |
| अप्रैल 2026 | 149.9 |
| मई 2026 | 150.8 |
| जून 2026 | 151.9 |
उपरोक्त टेबल के अनुसार जून 2026 में महंगाई 4.76 फ़ीसदी रही है जो पिछले साल की तुलना में 2.55% से काफी ज्यादा है। श्रम ब्यूरो की तरफ से हर महीने के आंकड़े जुटाए जाते हैं, जिसमें संकलन के लिए देश के पर्याप्त 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से खुदरा मूल्य लिया जाता है, इसके अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना कंफर्म है।
कितना बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारी का महंगाई भत्ता (DA Update July 2026)
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Mhangai Bhatta 2026) में इस बार 3 फीसदी इजाफे की उम्मीद है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जा रही है। 3 प्रतिशत बढ़ोतरी से यह 63% पर पहुंच जाएगा। इसको जुलाई 2026 से ही लागू किया जाएगा और देरी वाले महीने के बदले में एरियर दिया जाएगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के अनुसार महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत तक इजाफे की उम्मीद है।
पिछली बार 2% बढ़ा था महंगाई भत्ता (DA Hike Update)
केंद्र सरकार की तरफ से पिछली बार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में मात्र 2% का इजाफा (DA Hike Latest Update) किया गया था, जिसके बाद महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया था। 1 जनवरी 2026 से इसको लागू किया गया था। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग को लागू किया जाना था, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट भी तैयार नहीं हुई है। ऐसे में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देकर ही महंगाई से कुछ राहत दी जा रही है।
महंगाई भत्ते को मर्ज करने की डिमांड (DA Merger in Basic Salary)
केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से लगातार महंगाई भत्ते (Mahngai Bhatta) को मर्ज करने की मांग की जा रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से लगातार अपनी बात रखी जा रही है। जबकि सरकार का साफ कहना है कि मर्ज को लेकर ऐसी कोई योजना सरकार की नहीं है। दूसरी तरफ नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि कर्मचारियों से 10% पैसा पहले ही हर महीने सरकार बचा रही है। 2 साल से कर्मचारियों की पेंशन और वेतन का अतिरिक्त रुपया हड़पा जा रहा है। दूसरी तरफ आठवें वेतन आयोग को भी अब तक लागू हो जाना चाहिए था, जिसको लागू नहीं किया गया है। अभी 2 साल तक नया वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में कर्मचारियों को 4 साल तक प्रति महीने 10% वेतन का नुकसान हो रहा है।
कर्मचारियों ने की अलग से सूचकांक की मांग, हर 3 महीने में बढ़ाया जाए महंगाई भत्ता (DA HiKe Update)
दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों (Govt Employees) की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक तैयार करने में नया तरीका अपनाया जाए। इसके लिए केंद्रीय कर्मी और पेंशनरों (central employees and pensioners) के लिए अलग से सूचकांक बनाया जाए। कनफेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के अध्यक्ष के अनुसार बैंकिंग कर्मचारियों का हर साल प्रत्येक तिमाही में संशोधित डीए दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी यह डिमांड उठाई जा रही है कि हर 3 महीने में महंगाई भत्ते की गणना करके इसको बढ़ाया जाए।