DA Hike July : 2 या 3 नहीं, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतनी होगी बढ़ोतरी

DA Hike July : साल 2025 की दूसरी छमाही शुरू होते ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। सभी की निगाहें इस पर हैं कि महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस पर ताजा अपडेट-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike July) साल 2025 की दूसरी छमाही शुरू होते ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। सभी की निगाहें इस पर हैं कि महंगाई भत्ते में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 

AICPI इंडेक्स से मिली राहत की उम्मीद-

मई 2025 में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) में 0.5 अंक की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 144 अंक पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की गणना के लिए आधार है और कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की उम्मीदों को मजबूत करती है।

मार्च 2025: 143

अप्रैल 2025: 143.5

मई 2025: 144

मई में इंडेक्स में 0.5 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर जून 2025 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी होती है, तो महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत तक बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।

DA में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?

अगर सरकार जुलाई 2025 से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है, तो मौजूदा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़कर 59 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी दिवाली से पहले वेतन और पेंशन में बड़ा फायदा पहुंचा सकती है।

वर्तमान DA: 55%

संभावित नया DA: 59%

लाभार्थी: 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनभोगी

कब हो सकता है आधिकारिक ऐलान?

हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में इसका एलान हो सकता है। अगर यह फैसला दिवाली से पहले लिया गया, तो नया DA 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकता है। पिछली बार भी DA 1 जनवरी से लागू किया गया था।

आठवें वेतन आयोग को लेकर क्या अपडेट है?

सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी तो दे दी है, लेकिन अभी तक इसकी समिति का गठन नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2025 के अंत तक कमेटी का गठन हो जाएगा।

अगर सब कुछ तय समय पर चलता है, तो 2027 के मध्य तक नया वेतन आयोग लागू किया जा सकता है। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और पदोन्नति के सिस्टम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कर्मचारियों के लिए राहत भरी होगी दूसरी छमाही!

सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी से वेतन और पेंशन दोनों पर सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा। यह वृद्धि त्योहारों के दौरान लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (pensioners) के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। 2025 की दूसरी छमाही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का समय हो सकती है, क्योंकि डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ वेतन आयोग से संबंधित बड़ी योजनाओं की भी उम्मीद है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा।