DA Hike News : केंद्रीय कर्मचारियों को लगेगा झटका, 1.20 करोड़ कर्मियों को होगी निराशा
DA Hike News Update : 8वें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते पर झटका लगने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में इस बार उम्मीद से कम ही इजाफा होगा। कर्मचारियों के साथ पिछले 7-8 सालों में दूसरी, तीसरी बार ही ऐसा होने वाला है।
HR Breaking News (DA Update) देश के 1.20 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर इस समय 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी पर है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी में झटका लगने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में उम्मीद से कम बढ़ौतरी होगी। एक तीहाई तक बढ़ौतरी कम हो सकती है।
एक साल पहले भी हुआ था ऐसा
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में हाल करीब एक साल पहले दो प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी। जनवरी से जून 2025 तक के लिए महंगाई भत्ता केवल 2 प्रतिशत बढ़ा था। अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, अगला संशोधन अब जनवरी 2026 से लागू होना है, जिसको लेकर कर्मचारियों की उम्मीद 3 प्रतिशत की है, लेकिन आंकड़ों ने इसे झटका दे दिया है।
आंकड़े आए सामने
ऑल इंडिया कंज्युमर प्राइज इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसमें फिर से गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में जनवरी 2026 की बढ़ौतरी पर असर पड़ सकता है। जनवरी 2026 की बढ़ौतरी में एआईसीपीआई के आंकड़े ने ही झोल किया था। इसी के आधार पर कर्मचारियों महंगाई भत्ते (DA Hike) को तय किया जाता है।
जनवरी में मिलेगा कम महंगाई भत्ता
अब इन आंकड़ों ने कर्मचारियों को परेशान कर दिया है। जनवरी में झटका खा चुके कर्मचारियों को जुलाई में फिर से महंगाई भत्ते पर 3 प्रतिशत का इजाफा मिला था, लेकिन एक साल बाद फिर से झटका मिल सकता है। हालांकि इसकी घोषणा इसी महीने की जा सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA Hike) का संशोधन हो सकता है।
2027 में भी जा सकता है 8वां वेतन आयोग
वहीं, मीडिया में खबरे हैं कि नया वेतन आयोग 2027 से पहले लागू नहीं होगा। ऐसे में हो सकता है कि 2026 में भी दो बार महंगाई भत्ता ही संशोधित किया जाए। यह अगर कम बढ़ा तो कर्मचारियों की नए वेतन आयोग में सैलरी को भी प्रभावित कर सकता है।
कर्मचारियों को इसलिए डीए जरूरी
केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाती है। यह बढ़ती महंगाई के हिसाब से मिलता है। कर्मचारियों को इससे महंगाई से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे एआईसीपीआई के आंकड़ों से काउंट किया जाता है।
हर साल दो बार संशोधित होता है डीए
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी में तो दूसरा जुलाई में होता है। हालांकि इसकी घोषणा दो तीन महीने देरी से होती है और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का (DA Hike) एरियर मिलता है। जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी भी बहुत मामूली हो सकती है। यह जनवरी 2025 से दिसंबर 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर ही की जाएगी। जनवरी और फरवरी के रुझानों ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को झटका दिया है।