DA Hike : 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का रास्ता साफ, मिलेगा 4 महीने का बढ़ा हुआ पैसा
DA Hike : अप्रैल का आधा महीना बीतने को है, परंतु महंगाई भत्ते पर अब तक कोई एलान नहीं होने से कर्मचारी परेशान है। अब खबर आ रही है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अप्रैल का महीना खास होने वाला है। डीए बढ़ौतरी का रास्ता क्लियर हो गया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी के साथ ही एरियर का फायदा भी मिलने वाला है।
HR Breaking News (DA Hike January 2026) कर्मचारियों के बीच बेसब्री से जनवरी डीए को लेकर इंतजार बना हुआ है। डीए बढ़ौतरी से कर्मचारियों की सैलरी में भी तगड़ा उछाल आएगा। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट है कि डीए बढ़ौतरी की राह क्लीयर हो गई है। जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है और साथ ही देरी से डीए (DA Hike News) लागू होने तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का महंगाई भत्ता
बताया जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत का इजाफा करने की तैयारी में है। जनवरी से दिसंबर 2025 तक के AICP-IW के आंकड़ों के बेस पर यही माना जा हा है कि DA अब 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। राहत की बात यह है कि यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी जिससे कर्मचारियों को एरियर (arrears to employees) का बड़ा लाभ मिलने वाला है।
राउंड फिगर के हिसाब से तय होता है डीए
साल 2025 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICP-IW)इंडेक्स का औसत देखें तो यह 145.54 पर स्थिर रहा है। मौजूदा फॉर्मूले के मुताबिक केलकुलेशन (DA Calculation) करने पर DA तकरीबन 60.33 प्रतिशत बैठता है। सरकार इसे राउंड फिगर के हिसाब से तय करती है, ऐसे में कर्मियों के अकाउंट में अब 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता आएगा, जो कर्मियों के लिए राहतभरा होगा।
कर्मचारियों को मिलेगा इतना एरियर
नए पे कमीशन की बात करें तो सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन (Constitution of 8th Pay Commission) नवंबर 2025 में ही कर दिया है, लेकिन इसकी आखिरी सिफारिशों के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। सरकार ने क्लियर किया है कि जब तक नया आयोग अपनी रिपोर्ट नहीं देता, तब तक वर्तमान फॉर्मूले के बेस पर ही महंगाई भत्ता मिलता रहेगा। ये फैसला पिछली तारीख से लागू होगा, इसलिए कर्मचारियों को जनवरी से लेकर लागू होने तक का पूरा बकाया एक साथ जोड़कर दिया जाएगा।
क्या बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए
नियमों के अनुसार जब भी नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो पिछले DA को बेसिक सैलरी में मर्ज (DA merged with basic salary) किया जाता है और DA का केलकुलेशन 0 से शुरू होता है। हालांकि ट्रांजिशन पीरियड के दौरान अभी पुराना पैटर्न ही जारी रहने वाला है। जैसे ही 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है।