DA Hike Update : 2 या 3, जानिये इस बार कितना बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
dearness allowance hike : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का लाभ मिलने वाला है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा, इसको लेकर अभी सस्पेंश बना हुआ है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
HR Breaking News (dearness allowance hike) कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है। कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का लाभ मिलने वाला है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को कब तक महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की खुशखबरी मिलेगी। कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिलेगा।
होली पर आ सकती है खुशखबरी
सरकार हर छह माह में महंगाई भत्ते (dearness allowance new update) को संशोधित करती है। इससे पहले जुलाई के हिसाब से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिल रहा है। वहीं अब एक जनवरी से अगला महंगाई भत्ता मिलेगा। होली पर केंद्रीय कर्मचारियों के खुशखबरी है कि महंगाई भत्ता बढ़ने जा रहा है। इसको लेकर कैलकुलेशन हालांकि जारी है।
कितना हो जाएगा डीए
कर्मचारियों के लिए एक जनवरी से नया महंगाई भत्ता लागू (dearness allowance hike) होने वाला है। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार जनवरी में महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी पर 60 प्रतिशत पहुंच सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। इससे कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी। वहीं 8वां वेतन आयोग की घोषणा अब तक न होने को लेकर बेचैनी से भी थोड़ी राहत मिलेगी।
जानिए कब घोषित होगा महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता बढ़ने को लेकर विशेषज्ञों ने जो अनुमाल लगाया है, उसको लेकर अभी घोषणा नहीं हुई। हर साल की तरह ही इस बार भी महंगाई भत्ता बढ़ने की घोषणा फरवरी या मार्ज में हो सकती है। हर साल में दो बार डीए (DA) संसोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून, जिसकी घोषणा मार्च के आसपास होती है और दूसरा जुलाई से दिसंबर, जिसकी घोषणा अक्तूबर के आसपास होती है।
कितनी होगी DA में बढ़ोतरी
कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी के दो अनुमान लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी पिछली बार की तरह तीन प्रतिशत डीए (DA Hike update) में इजाफा होने की संभावना है। इसके लिए अब तक ट्रेंड देखें गए हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना भी संभव है। महंगाई आगे बढ़ सकती है।
सैलरी में होगी वृद्धि
अगर माना जाए की डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी (salary DA Hike) होगी तो बेसिक सैलरी पर पहले 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। यह बढ़कर 61 प्रतिशत हो जाएगा। यानी न्यूनतम बेसिक सैलरी पर देखें तो 18 हजार रुपये पर 61 प्रतिशत बढ़ने पर 540 रुपये बढ़ते हैं। कम से कम वृद्धि 540 होगी तो अधिकत सैलरी 250000 पर ये सात हजार रुपये से भी ऊपर जाएगा। वहीं पेंशन में भी इजाफा होगा।
जानिए क्या होता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों को सरकार जो सैलरी देती है उसके कई हिस्से होते हैं। पहली सैलरी तो बेसिक सैलरी (basic salary) होती है, उसके बाद उसके डीए, एचआरए (DA HRA) आदि भत्ते जुड़े होते है। भत्ते जुड़ने के बाद सैलरी काफी बढ़ जाती है। इन्हीं भत्तों में एक महंगाई भत्ता है जो समय समय पर बढ़ती महंगाई के साथ साथ बढ़ता रहता है, ताकि कर्मचारियों का जीवन अच्छे से गुजरे।
नए वेतन आयोग का इंतजार
कर्मचारियों को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार है। 7वां वेतन आयोग 2014 में घोषित किया गया था। आम तौर पर हर दस साल में वेतन आयोग की घोषणा कर दी जाती है, लेकिन मोदी 3.0 में 2026 आ चुका है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द इसको घोषित किया जा सकता है।