DA Hike Update : क्या सरकार ने डीए पर किया कुछ अंतिम फैसला, कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट

DA Hike Update : केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी का इंतजार है। पिछले वर्षों में सरकार मार्च में ही DA हाइक की घोषणा कर देती थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। जानिए सरकार ने इस पर क्या अंतिम अपडेट दिया है और कर्मचारियों के लिए क्या जरूरी है-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी भी महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार करना पड़ रहा है। 25 मार्च 2026 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार की ओर से कोई DA हाइक की घोषणा नहीं की गई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया, जिससे कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है।

जानें डिटेल-

दरअसल, जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी पहले ही देरी का सामना कर रही है। पिछले वर्षों में सरकार मार्च महीने में ही DA हाइक की घोषणा कर देती थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकार इस पर अंतिम निर्णय कब तक लेगी।

साल में दो बार संशोधित किया जाता है डीए-

जानकारी के अनुसार, महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है - पहली बार 1 जनवरी से और दूसरी बार 1 जुलाई से। इस संशोधन को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों और AICPI-IW (महंगाई सूचकांक) के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। DA का उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय को महंगाई के प्रभाव से सुरक्षित रखना और उनकी क्रय शक्ति बनाए रखना है।

दो प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद-

मीडिया रिपोर्ट्स और आंकड़ों के अनुसार, इस बार महंगाई भत्ते में करीब 2% की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 58% DA ही मिल रहा है और बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार जारी है।

एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि 60% DA का स्तर आने वाला 8वें वेतन आयोग के लिए आधार भी बन सकता है। आमतौर पर वेतन आयोग DA को बेसिक सैलरी में शामिल करके फिटमेंट फैक्टर तय करता है। ऐसे में अगर DA 60% तक पहुंचता है, तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कम से कम 1.60 रहने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

कुल मिलाकर, फिलहाल DA हाइक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी बेहद अहम मानी जा रही है, इसलिए सभी की निगाहें अब अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं।