DA Hike Update : कर्मचारियों के लिए होगा महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन में बड़ा बदलाव, 60 प्रतिशत के बाद होगा शून्य

DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की गणना में बड़ा बदलाव संभव है। DA 60 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच चुका है और इसके बाद शून्य होने की संभावना पर चर्चा तेज है। ऐसे में 8th Pay Commission की सिफारिशें कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों के भविष्य को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चा अब कयासों से आगे बढ़ चुकी है। नवंबर 2025 में आयोग के गठन के बाद जनवरी 2026 में सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की जा चुकी है। महंगाई भत्ता (DA) 60 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और अब केवल औपचारिक मंजूरी शेष है। हालांकि, सबसे बड़ा मुद्दा फिटमेंट फैक्टर नहीं बल्कि DA की गणना के तरीके को लेकर है।

सरकार क्या DA के लिए नया बेस ईयर तय करेगी-

अगर बदलेगी तो क्या 60% DA बेसिक में एडजस्ट होगा।

और क्या नया DA 0% से शुरू होगा।

यही 8वें वेतन आयोग का सबसे बड़ा वित्तीय समीकरण है।

पहले समझिए: DA का बेस ईयर क्या होता है?

DA की गणना AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स- इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आधार पर होती है।

इस इंडेक्स में एक साल को “बेस ईयर” माना जाता है. उस साल की कीमतों को 100 मानकर आगे की महंगाई मापी जाती है।

अभी DA की गणना का बेस ईयर 2016 है. यह 7वें वेतन आयोग के लागू होने पर तय किया गया था।

क्यों बदल जाता है बेस ईयर-

समय के साथ-

खर्च की टोकरी बदलती है

महंगाई का पैटर्न बदलता है

उपभोग की प्राथमिकताएं बदलती हैं

अगर बेस ईयर (base year) पुराना रहेगा तो महंगाई का वास्तविक असर सही नहीं दिखेगा। इसलिए हर नए वेतन आयोग (new pay commission) के साथ बेस ईयर बदलना तार्किक माना जाता है।

क्या आठवें वेतन आयोग में बेस ईयर बदल सकता है-

संभावना मजबूत है अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है, तो बेस ईयर 2026 किया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो-

मौजूदा DA स्ट्रक्चर खत्म

नई गणना नए इंडेक्स से

और DA तकनीकी रूप से 0% से शुरू

लेकिन DA तो 60% है, फिर 0% कैसे?

यहीं पूरा गणित समझना जरूरी है।

मान लीजिए 1 जनवरी 2026 तक DA 60% है।

अगर नया वेतन आयोग लागू होता है और बेस ईयर बदला जाता है, तो दो चीजें संभव हैं-

ऑपशन 1: DA बेसिक में एडजस्ट

जैसा 2016 में हुआ था।

उस समय DA 125% था।

उसे बेसिक में जोड़कर नया पे-मैट्रिक्स बनाया गया।

फिर DA 0% से शुरू हुआ।

ऑपशन 2: DA मर्ज न हो, सिर्फ बेस ईयर बदले

इस स्थिति में नई गणना शुरू होगी और मौजूदा DA अलग तरीके से समायोजित किया जाएगा।

उदाहरण से समझिए

मान लें:

बेसिक सैलरी= ₹50,000

DA= 60% = ₹30,000

कुल= ₹80,000

अगर 60% DA मर्ज होता है:

नई बेसिक= ₹80,000

DA= 0%

आगे की महंगाई पर DA नए बेस से जुड़ेगा. यानी सैलरी कम नहीं होगी, स्ट्रक्चर बदलेगा.

8वें वेतन आयोग को लेकर अब तक की टाइमलाइन क्या कहती है-

नवंबर 2025: पैनल गठन

जनवरी 2026: सुझाव वेबसाइट लॉन्च

DA 60% (मंजूरी शेष): होली के बाद संभव

दिसंबर 2026: पैनल की अंतरिम रिपोर्ट आ सकती है

जून-जुलाई 2027: फाइनल सिफारिशें आएंगी

जनवरी 2028: 8वां वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी संभव. 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी

पेंशनर्स के लिए क्या बदलेगा-

अगर DA मर्ज होता है:

पेंशन भी रिवाइज होगी

नई बेसिक पेंशन तय

आगे DA नई दर से जुड़ेगी

यानी पेंशन पर भी सीधा असर

क्या 8वें वेतन आयोग में फिर बदलेगा बेसिक पे स्ट्रक्चर-

6th Pay Commission के दौरान सैलरी स्ट्रक्चर में ‘पे इन द पे बैंड’ और ‘ग्रेड पे’ की व्यवस्था लागू थी। बाद में 7th Pay Commission ने इन दोनों को मिलाकर एकीकृत ‘बेसिक पे’ (basic pay) की प्रणाली लागू की। इस नए बेसिक पे में पुराने बेसिक वेतन के साथ 125 प्रतिशत महंगाई भत्ता जोड़ा गया, जिससे कर्मचारियों के कुल वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी (Significant increase in total salary of employees) हुई। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी वेतन आयोग में भी पे स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैसे बदला सातवें वेतन आयोग में पे-मैट्रिक्स-

7th Pay Commission ने एक नया पे-मैट्रिक्स सिस्टम लागू किया, जिसमें अलग-अलग लेवल और सेल के आधार पर वेतन तय किया गया। इस व्यवस्था से हर स्तर पर वेतन वृद्धि और प्रमोशन का स्पष्ट ढांचा मिला। अब यह देखना अहम होगा कि सरकार डीए (DA) की गणना के लिए पुराने बेस ईयर में बदलाव करती है या पूरी DA कैलकुलेशन प्रणाली में संशोधन किया जाता है। वहीं, 8th Pay Commission का पैनल किन सिफारिशों के साथ सामने आता है, इस पर ही तय होगा कि वेतन और भत्तों में कितना और किस स्तर पर बदलाव होगा।

Bottom Line -

महंगाई भत्ता (DA) फिलहाल 60 प्रतिशत के स्तर तक पहुंच चुका है और वेतन आयोग का पैनल अपनी सिफारिशों पर काम कर रहा है। पैनल की अंतिम रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आने की संभावना है। हालांकि, सबसे बड़ी निगाह इस सवाल पर टिकी है कि क्या 2016 की तरह 2026 में भी DA का बेस ईयर बदला जाएगा। इस पर अंतिम फैसला 8th Pay Commission की सिफारिशें आने के बाद ही होगा। तब तक DA की मौजूदा गणना को समझना बेहद जरूरी माना जा रहा है।