DA Hike Updates : हो गया कन्फर्म, 60% हो जाएगा कर्मियों का डीए

DA Hike Updates : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों में जनवरी के डीए को लेकर इंतजार बना हुआ है। भले ही यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है, लेकिन इसकी घोषणा मार्च में होली के पास होती है। अब हाल ही में कर्मियों के डीए हाइक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी के कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी के बाद डीए 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
 

HR Breaking News (DA Hike) कर्मचारियों के बीच जनवरी के डीए को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ी हुई है। अब हाल ही में जनवरी के डीए हाइक पर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट के अनसार, जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी दिख रही है, जिससे मौजुदा डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में-

 

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट


सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) का कार्यकाल पूरा होने के बाद ये पहला डीए लागू होगा। 8वां वेतन आयोग अभी प्रोसेस में हे और अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ कि नया सैलरी स्ट्रक्चर किस तारीख से लागू होगा। अभी तो आयोग को रिपोर्ट देने में ही 18 महीने का वक्त लगेगा और उसके बाद मंजूरी व लागू होने के प्रोसेस में 2 साल और लग जाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो नया सैलरी स्ट्रक्चर (New salary structure)  कर्मचारियों को देर से यानी की 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में मिल सकता है।

 

इतना बढ़ जाएगा कर्मियों का डीए 


DA का केलकुलेशन (Calculation of DA) AICPI-IW डेट के आधार पर होती है। जुलाई से लेकर अक्टूबर 2025 तक इंडेक्स में लगातार इजाफा हुआ है और इस दौरान डेटा 146.5 से चढ़कर 147.7 तक बढ़ा है। इससे पता चलता है कि महंगाई बनी हुई है, लेकिन तेजी फिर भी इतनी नहीं है कि DA में बड़ा उछाल आ सकें। नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों को जोड़ने के बाद भी जनवरी 2026 का DA में सिर्फ 60 प्रतिशत के आसा-पास ही बढ़ौतरी दिख रही है। यानी इस बार कर्मियों के डीए (DA Hike Updates)  में 2 प्रतिशत का उछाल आ सकता है।

बेसिक पे पर पड़ेगा ये असर 


जनवरी में कर्मियों के डीए (DA of employees in January)  में कम बढ़ौतरी के आसार है और इसका असर कर्मचारियों की जेब पर पड़ेगा। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे (Basic pay of an employee)  50,000 रुपए है तो कर्मियों को 58 प्रतिशत DA पर 29,000 रुपए मिलता है, लेकिन अगर डीए बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंचता है तो इससे यह 30,000 रुपए हो जाएगा। यानी देखा जाए तो केवल 1,000 रुपए की मासिक बढ़ोतरी ही होगी।

ये चार डीए हाइक होंगे बेहद जरूरी


 बताया जा रहा है कि आगामी चार DA हाइक, जिसमे जनवरी 2026, जुलाई 2026, जनवरी 2027 और जुलाई 2027 बहुत जरूरी होने वाले हैं, क्योंकि ये डीए हाइक (January DA Hike) ही 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर नए बेसिक पे में जुड़ जाते हैं। इस वजह से भले ही जनवरी 2026 का DA हाइक छोटा है, लेकिन इसका कर्मियों के सैलरी स्ट्रक्चर पर बड़ा असर पड़ेगा।