DA Hike : कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ, जानें कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA Hike - कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते (DA Hike 2026) को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। जनवरी-जून 2026 के लिए डीए रिवीजन में संभावना है कि महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर इतने प्रतिशत हो जाए। इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में सीधे इजाफा होगा और आर्थिक राहत मिलेगी-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike in 2026 Update) होली का त्योहार करीब है और इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग इंतजार कर रहे हैं कि सरकार कब महंगाई भत्ते (DA Hike 2026) में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी। आमतौर पर सरकार साल में दो बार, होली और दिवाली के समय यह लाभ प्रदान करती है।

इस बार होली 4 मार्च को है, इसलिए चर्चा जोरों पर है कि क्या त्योहार से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशियों का तोहफा मिलेगा या उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांकि, डीए बढ़ोतरी की तारीख को लेकर पिछले सालों के ट्रेंड और आंकड़े सस्पेंस बनाए हुए हैं।

आइए जानते हैं कि पिछले 5 सालों में डीए रिवीजन का ट्रेंड क्या रहा है और इस बार डीए में कितनी बढ़ोतरी की संभावना (How much increase is likely in DA) है। साथ ही यह भी देखेंगे कि सरकार इसका आधिकारिक ऐलान कब कर सकती है और डीए बढ़ने से आपकी बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा।

महंगाई भत्ते में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी-

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिलहाल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike Latest Update) मिल रहा है, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब सबकी निगाहें जनवरी 2026 से होने वाले अगले बदलाव पर टिकी हैं। लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) 148.2 पर रहा।

जानकारों के अनुमान के अनुसार, इस बार सरकार डीए में 2% की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% तक पहुंच जाएगा।

क्या होली से पहले होगा DA बढ़ोतरी का ऐलान जानें क्या कहते हैं आंकड़े-

इस साल होली 4 मार्च को है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के पहले हफ्ते में कैबिनेट डीए बढ़ोतरी (DA Hike Update) को मंजूरी दे सकती है। हालांकि, पिछले 5 सालों के रिकॉर्ड को देखें तो तस्वीर थोड़ी अलग है। जब भी होली मार्च की शुरुआत में आई, सरकार ने आमतौर पर इसका ऐलान त्योहार के बाद ही किया है।

उदाहरण के तौर पर, साल 2025 में होली (holi) 14 मार्च को थी, लेकिन डीए का ऐलान 28 मार्च को हुआ। वहीं, केवल 2024 में ऐसा हुआ जब होली 25 मार्च को थी और ऐलान 7 मार्च को ही कर दिया गया था। इसलिए इस बार भी निश्चित रूप से कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कर्मचारियों की उम्मीदें बरकरार हैं।

DA बढ़ने पर आपकी सैलरी में कितना इजाफा-

महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी महीने की टेक-होम सैलरी (take home salary) पर पड़ेगा।

यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो फिलहाल 58% के हिसाब से उसे 29,000 रुपये डीए (Dearness Allowance) मिलता है। डीए बढ़कर 60% होने पर यह राशि 30,000 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने सीधे 1,000 रुपये का फायदा होगा।

इसी तरह, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (employees basic salary) 1 लाख रुपये है, उन्हें हर महीने 2,000 रुपये अधिक मिलेंगे। यह छोटी सी राशि साल भर में एक अच्छी बचत के रूप में साबित होती है।

7वें वेतन आयोग के बाद DA में पहला बड़ा बदलाव-

यह जनवरी-जून 2026 वाला डीए रिवीजन इसलिए भी खास है क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग के कार्यकाल खत्म होने के बाद की पहली बढ़ोतरी है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने काम शुरू कर दिया है और इसकी रिपोर्ट मार्च-अप्रैल 2026 तक आने की संभावना है, लेकिन इसे लागू होने में अभी समय लग सकता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ी हुई सैलरी मिलने के लिए साल 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है। तब तक महंगाई से राहत दिलाने में ये डीए रिवीज़न (DA Revision) ही कर्मचारियों का सबसे बड़ा सहारा बने रहेंगे।