DA Hike : कब किया जाएगा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान, कर्मचारियों के काम की खबर

DA Hike - केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार अभी जारी है, लेकिन अब जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। पिछले ट्रेंड के अनुसार सरकार मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसका ऐलान कर सकती है। इस बढ़ोतरी से लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) जनवरी 2026 के महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतजार अब भी जारी है और लाखों केंद्रीय कर्मचारी (central employees) इसकी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर सरकार होली या दिवाली के आसपास इसका ऐलान करती है, लेकिन इस बार मार्च का आधा महीना बीतने के बावजूद अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता-

दरअसल, सरकार साल में दो बार DA बढ़ाती है - एक जनवरी से और दूसरी जुलाई से लागू होती है। हालांकि, इसका ऐलान आमतौर पर कुछ हफ्तों बाद किया जाता है। DA की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर होती है, जिससे कर्मचारियों को महंगाई के असर से राहत मिलती है। पिछले ट्रेंड के मुताबिक, घोषणा मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में होती रही है।

उदाहरण के तौर पर, साल 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को किया गया था, जबकि 2024 में यह 12 मार्च को घोषित हुआ था। वहीं जुलाई 2025 के DA का ऐलान 1 अक्टूबर 2025 को दिवाली से पहले किया गया था। यानी कोई तय तारीख नहीं होती, लेकिन त्योहारों के आसपास घोषणा करने का रिवाज रहा है।

1 जनवरी 2026 से ही लागू मानी जाएगी DA बढ़ोतरी-

इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि जनवरी 2026 के लिए DA बढ़ोतरी का ऐलान अब कभी भी हो सकता है, संभवतः मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में सरकार फैसला ले सकती है। हालांकि, घोषणा चाहे जब हो, बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा और कर्मचारियों को एरियर (employees arrear) भी मिलेगा। AICPI के आंकड़ों के आधार पर इस बार करीब 2% बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे DA 58% से बढ़कर 60% हो सकता है। अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है, क्योंकि यह उनकी बेसिक सैलरी (employees basic salary) का एक प्रतिशत होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो 2% DA बढ़ने पर उसे हर महीने करीब 600 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसी तरह अलग-अलग पे लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी कुल आय में इजाफा होगा।