DA Increased : 6 प्रतिशत बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, DR में भी तगड़ी बढ़ौतरी
DA Hike 2025 : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सरकार ने मौज कर दी है। सरकार ने कर्मचारियों के डीए (Dearness allowance increased) में 6 प्रतिशत की तगड़ी बढ़ौतरी की है। इसके साथ ही पेंशनर्स के लिए डीआर यानी महंगाई राहत (dearness relief) में भी भारी इजाफा किया गया है। आइये जानते हैं इससे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।
HR Breaking News - (DA latest Update)। कई दिनों से डीए व डीआर में बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज आई है। डीए और डीआर (DA/DR hike) में तगड़ी बढ़ौतरी कर सरकार ने कर्मचारियों की बल्ले बल्ले कर दी है। इस बार सरकार ने डीए (Dearness Allowance hike) में 6 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर कर्मचारियों (employees DA update) को बड़ा तोहफा दिया है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स की वित्तीय स्थिति पहले से अधिक मजबूत होने के साथ ही उन्हें महंगाई से लड़ने में आसानी होगी।
बढ़कर इतना हुआ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़कर मिलेगा। इसके बाद यह 246 प्रतिशत से 252 प्रतिशत हो जाएगा। डीए में यह बढ़ौतरी झारखंड सरकार ने की है। सरकार ने डीए (DA Hike july 2025) बढ़ौतरी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही और भी कई प्रस्तावों को सरकार ने मंजूर किया है।
कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला-
हाल की में झारखंड (Jharkhand DA news) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA ki khabar) में 6 प्रतिशत की बढ़ौतरी करना अहम निर्णय रहा।
डीए में छह फीसदी की बढ़ोतरी
कैबिनेट की बैठक में लिए निर्णय अनुसार झारखंड के कर्मचारियों (jharkhand employees news) के लिए यह डीए बढ़ौतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इसके साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के मानसून सत्र को 1 अगस्त से 7 अगस्त तक रखने का निर्णय लिया गया है।
पेंशनर्स के लिए लिया यह फैसला-
कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) के तहत एकीकृत पेंशन योजना (Integrated Pension Scheme) को भी मंजूरी दी है। अब कर्मचारी के पास यह विकल्प रहेगा कि वे पसंद और जरूरत के अनुसार पेंशन का विकल्प चुन सकेंगे।
सरकार ने बजट को स्वीकृति दी-
झारखंड में यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए सरकार (jharkhand govt) ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में कई सड़कमार्गों के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की है। सरकार का प्रयास है कि जनता व कर्मचारियों (govt employees news) के हित के लिए और भी कई कदम जल्द उठाए जाएंगे।