{"vars":{"id": "93802:4123"}}

DA Update : होली पर नहीं हुआ महंगाई भत्ते का एलान, अब आए ताजा आंकड़े, 4% बढ़ोतरी के साथ इतनी होगी कर्मचारियों की सैलरी

DA Hike latest Update : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी की उम्मीद होली से पहले की जा रही थी, वो भी मात्र दो प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, वहीं अब नए अपडेट सामने आया है जिसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी संभावित है।

 

HR Breaking News (DA Hike Latest Update) : केंद्रीय कर्मचारियों की होली तब फिकी पड़ गई, जब कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का एलान नहीं किया गया। आम तौर पर होली से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्त में संसोधन का एलान किया जाता रहा है। 

 

 

परंतु, इस बार ऐसा न होने से कर्मचारियों की होली के रंग में भंग डल गया। अब कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) पर लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं, जिनमें महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।

 

 

सैलरी में होगा बंपर इजाफा
 

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता एक प्रमुख अंश है। अगर महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। केंद्र सरकार इसी महीने यानी मार्च 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। जोकि दो से चार प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन पर सीधा असर पड़ेगा। 

 

अब कब होगा महंगाई भत्ते का एलान
 

केंद्रीय सरकार हर छह माह में महंगाई भत्ते (DA Hike) के आंकड़े संसोधित करती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी कर सकती है। कर्मचारियों के मामलों पर नजर रखने वाले जानकारों के अनुसार आने वाले सप्ताह में महंगाई भत्ते की घोषणा की जा सकती है। 

कब से शुरू होगा महंगाई भत्ता
 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हर छह महीने में की जाती है। इसका पहला संशोधन जनवरी से तो दूसरा संसोधन जुलाई से प्रभावी होता है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में आम तौर पर हर छह माह में संशोधन किया जाता है। इस बार का संशोधन 1 जनवरी से लागू होगा और बकाया महीनों का एरियर भी मिलेगा। 

कितने प्रतिशत हो जाएगा महंगाई भत्ता
 

महंगाई भत्ता फिलहाल कर्मचारियों को 53 प्रतिशत मिल रहा है। अब तक चर्चा थी कि इसमें  2% की वृद्धि होगी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि महंगाई भत्ते (DA Hike) में तीन या 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। ऐसा हुआ तो पर यह 57% हो जाएगा। किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 है, तो 4% की बढ़ोतरी से उसे प्रति माह 800 रुपये प्रतिमाह अधिक मिलेंगे। यानी कर्मचारियों को 11400 रुपये महंगाई भत्ते के रुप में मिलेंगे। 

कैसे तय किया जाता है महंगाई भत्ता
 

महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों पर निर्धारित होती है। श्रम ब्यूरो की ओर से इसके आंकड़े प्रकाशित किए जाते हैं। सरकार पिछले 6 महीनों के आंकड़ों की समीक्षा करके महंगाई भत्ते की दर तय करती है।