DDA Scheme : इस साल कितनी बार निकलेगी DDA की स्कीम, जानें कैसें करें रजिस्ट्रेशन

DDA Flat sale 2026 : राजधानी दिल्ली में घर खरीदना कोई आसान नहीं है। यहां पर कई लोग अपना आशियाना बनाने का सपना देखते हैं। यहां  पर लोगों को कम बजट में आवास उपलब्ध कराने के लिए डीडीए की ओर से स्कीम लॉन्च की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि DDA की स्कीम (DDA Flat sale 2026 scheme) कितनी बार निकलती है और ये स्कीम इस बार 2026 में कितनी बार निकलेगी।
 

HR Breaking News (DDA Flat sale) हर आम आदमी के लिए दिल्ली में घर खरीदना आसान नहीं होता है। दिल्ली-एनसीआर में फ्लैट की कीमतें (DDA Flat ) करोड़ों में हैं। ऐसे में डीडीए की ओर से दिल्ली में सस्ते में मकान खरीदने के लिए आम लोगों को  सुनहरा मौका देता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि 2026 में डीडीए की स्कीम कितनी बार निकलने वाली है और रजिस्ट्रेशन और पेमेंट का पूरा प्रोसेस क्या होने वाला है।

 

साल भर में इतनी निकलती है DDA  की स्कीम


बता दें कि 2026 में DDA की ओर से फ्लैट्स (DDA flats in 2026) खरीदने के नियमों को सरल बना दिया गया है। वैसे तो आप यह जान लें कि DDA फ्लैट्स की सेल के लिए कोई कोई फिक्स टाइम टेबल नहीं होता है। फ्लैट्स की अवेलेबिलिटी पर यह टाइमटेबल निर्भर करता है। वैसे तो साल में 2 से 3 बार बड़ी हाउसिंग स्कीम्स लॉन्च की जाती है और 2026 में DDA (DDA Schemes 2026)ने अब तक तीन मुख्य स्कीम्स लॉन्च कर दी है।


जनवरी-फरवरी में पहली स्कीम लॉन्च होती है और डीडीए की ओर से दूसरी सेल त्योहारों के आसपास आती है।  अब DDA पहले आओ, पहले पाओ (Pehle Aao Pehle Pao)  मोड में भी फ्लैक्टस की बिक्री कर रही है। यानी की अब लोग साल भर में कभी भी फ्लैट खरीद सकेंगे।

 

कैसे कर सकते हैं फ्लैट का रजिस्ट्रेशन 


दरअसल, आपको बता दें कि DDA की ओर से अब पूरे प्रोसेस को ऑनलाइन बना दिया गया है। अब इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने होंगे। अगर आप भी डीडीए फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (DDA Flats online registration) के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 


इसके लिए सबसे पहले आपको DDA की ऑफिशियल वेबसाइट (DDA official website)  dda.gov.in पर जाकर यूजर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन में अपना नाम, पैन कार्ड और आधार नंबर फिल कर नया अकाउंट बनाएं।जैसे ही रजिस्ट्रेशन होता है, उसके बाद मोबाइल पर जो OTP आया है, उसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें। जैसे ही आप लॉगिन करेंगे तो स्क्रीम पर स्कीम की लिस्ट सामने आ जाएगी और डैशबोर्ड पर चल रहे एक्टिव स्कीम्स की लिस्ट के मुताबिक सेलेक्ट करें।


इसके बाद अगर आप अपनी फेवरेट लोकेशन जैसे द्वारका, नरेला या रोहिणी का चुनाव करें। उसके बाद डिजिटल तरीके से रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान (Payment of security deposit) करें। 

फ्लैट के रजिस्ट्रेशन पर देना होगा सिक्योरिटी डिपॉजिट 


जानकारी के लिए बता दें कि जब आप फ्लैट का रजिस्ट्रेशन (DDA flat registration) कराते हैं तो उस समय आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना पड़ता है। इसे अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (Earnest Money Deposit) कहा जाता हैं। यह राशि फ्लैट की कैटेगरी पर डिपेंड करती है। बता दें कि 2026 की स्कीम्स के लिए संभावित राशि काफी  नीचे हैं।