Delhi Metro : कल होगा दिल्ली मेट्रो के एक और रूट का उद्घाटन, जाने कहां-कहां बने 17 स्टेशन

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के नए रूट का उद्घाटन कल होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 17 स्टेशन तैयार किए गए हैं, जो शहर और एनसीआर के कई हिस्सों को जोड़ेंगे। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क और भी विस्तृत होगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर कहां-कहां बनें ये स्टेशन-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro) नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए प्रोजेक्ट की नींव भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर (Prime Minister Majlis Park to Maujpur-Babarpur Pink Line Metro Corridor) का उद्घाटन करेंगे और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) तक भी हरी झंडी दिखाएंगे। पिंक लाइन का यह कॉरिडोर दिल्ली की रिंग मेट्रो लाइन के रूप में कार्य करेगा।

मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन पर 12.3 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर तैयार किया गया है, जिसमें कुल 10 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा, माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नाहकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर हैं। इनमें आठ स्टेशन एलिवेटेड और दो भूमिगत हैं। यह कॉरिडोर पिंक लाइन मेट्रो के मजलिस पार्क-शिव विहार सेक्शन का हिस्सा है और इसके पूरा होने से पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किमी हो जाएगी।

 

मैजेंटा लाइन कॉरिडोर-

मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक 9.92 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर तैयार किया गया है, जिसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इन स्टेशनों में दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुर-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं। यह कॉरिडोर बॉटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क सेक्शन (Botanical Garden to Krishna Park section) का विस्तार है और इसके जुड़ने से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी।

मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो कॉरिडोर -

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) के अनुसार दीपाली चौक-मजलिस पार्क मेट्रो रूट (Deepali Chowk-Majlis Park Metro Route) का एक एलिवेटेड हिस्सा 28.36 मीटर की ऊंचाई पर बनेगा, जो दिल्ली मेट्रो के सबसे ऊंचे एलिवेटेड रूट में से एक होगा। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर (Majlis Park-Maujpur-Babarpur Corridor) के लिए यमुना नदी पर नया पुल बनाया गया है, साथ ही मेट्रो ट्रैक और फ्लाईओवर जोड़ने के लिए वायाडक्ट भी तैयार किया गया है। यह यमुना पर दिल्ली मेट्रो का पांचवां ब्रिज है।

दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर-

नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो के 5(ए) कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे। इस परियोजना में एरो सिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 तक गोल्डन लाइन का एक्सटेंशन, तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन का एक्सटेंशन और राम कृष्ण आश्रम मार्ग (Ram Krishna Ashram Marg) से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर शामिल है।

नोएडा से फरीदाबाद तक मिलेगी सीधी सुविधा-

इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के वल्लभगढ़ और फरीदाबाद के निवासी वायलेट लाइन के माध्यम से तुगलकाबाद तक आसानी से पहुंच सकेंगे और वहां से सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) तक यात्रा कर पाएंगे। वहीं, नोएडा से आने वाले यात्री मैजेंटा लाइन से कालिंदी कुंज (Magenta Line to Kalindi Kunj) तक पहुंचेंगे और वहां से गोल्डन लाइन के जरिए साउथ दिल्ली के अन्य हिस्सों तक आराम से यात्रा कर पाएंगे।