{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi Metro : दिल्ली में बनेगी सबसे लंबी मेट्रो लाइन, यहां पर 12 इंटरचेंज स्टेशन और 46 स्टेशन बनाए जाएंगे

Delhi Metro :दिल्ली मेट्रो ने एक और कीर्तिमान रच दिया है। दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बनकर तैयार हो गई है। यह मेट्रो लाइन 46 स्टेशन और 12 इंटरचेंज के साथ बन गई है। इसका रूट भी सामने आ गया है। जल्द ही यह कॉरिडोर खुलने वाला है। 

 

HR Breaking News (Delhi Metro) दिल्ली मेट्रो लोगों के सुगम यातायात के लिए एक जरूरी साधन है। दिल्ली मेट्रो का मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर जल्द खुलने वाला है। दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, जिससे लोगों के समय की और पैसे की बचत होती है। साथ में दिल्ली की सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होता है। 

 

 

पिंक लाइन बना मेट्रो का सबसे बड़ा रूट 
 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से पिंक लाइन (pink line) का विस्तार किया गया है। पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क (Delhi Metro ka Network) का सबसे लंबा रूट बन जाएगा। इस मेट्रो रूट पर सबसे ज्यादा इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे। पिंक लाइन की एक्सटेंशन लाइन बुराड़ी तक पहुंच गई है। यहां अधिकतम स्टेशन बन कर तैयार हो गए हैं। 


कितनी हो जाएगी पिंक लाइन की लंबाई 


दिल्ली मेट्रो का विस्तार किया गया है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Update) का विस्तार होने पर पिंक लाइन 71.6 किलोमीटर लंबी हो जाएगी। 46 स्टेशनों के साथ यहां पर 12 इंटरचेंज प्वाइंट बन जाएंगे। दिल्ली मेट्रो का मजलिस पार्क (Delhi Metro Latest Update) और मौजपुर इंटरजेंज भी शामिल है।

यह आजादपुर, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग पश्चिम, राजौरी गार्डन, दिल्ली हाट-आईएनए, लाजपत नगर, मयूर विहार I, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा और वेलकम आदि स्टेशंस को जोड़ने का काम करती है। 

अब तक कितने हैं इंटरचेंज


दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की बात करें तो पूरी मेट्रो लाइन में ही अब तक कुल 29 इंटरचेंज स्टेशन बने हुए हैं। यहां पर ब्लू लाइन में 10, येलो लाइन में 8, रेड लाइन में 4 और ग्रे लाइन में केवल 1 एंट्रचेंज है।  


विस्तार में किए गए यह स्टेशन शामिल


दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन में कई नए स्टेशन भी शामिल बनाए जाएंगे। इनमें बुराड़ी क्रॉसिंग, झारोदा माजरा, जगतपुर गांव, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार बने हुए हैं। इस विस्तार से उत्तर और पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए यात्रा आसान बन जाएगी और शहर के अन्य हिस्सों पर पहुंचने में आसानी होगी।


फिलहाल यहां हो रहा संचालन


पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच 59.24 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो का संचालन हो रहा है। पिंक लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर (Pink Line Extension Corridor) के बाद इसकी लंबाई अब बढ़कर 71 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच 13.391 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है। पिंक लाइन अब पिंक सर्कुलर लाइन के रूप में बदल गई है। इस पर जल्द ही मेट्रो शुरू हो जाएगी।