Delhi Metro का बनेगा ट्रिपल इंटरचेंज हब, यहां बनेगा 290 मीटर लंबा स्टेशन
Delhi Metro - दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में बड़ा बदलाव आने वाला है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन अब ट्रिपल इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि नया स्टेशन करीब 290 मीटर लंबा होगा, जिससे यात्रियों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी... रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर काे पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro) दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को एक नई मजबूती मिलने वाली है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (airport express line) का दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन अब ट्रिपल इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएमआरसी के अनुसार, एनसीआरटीसी (NCRTC) के प्रस्तावित अलवर कॉरिडोर के लिए इस स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और आरआरटीएस के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी संभव होगी।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस और गोल्डन लाइन जुड़ेंगे सीधे प्लेटफॉर्म से-
नए दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन (New Delhi Aerocity Metro Station) में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गोल्डन लाइन के बीच प्लेटफॉर्म-टू-प्लेटफॉर्म और कॉनकोर्स-टू-कॉनकोर्स पैदल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। यह स्टेशन लगभग 22 मीटर की गहराई पर बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक ट्रांजिट अनुभव मिलेगा।
गोल्डन लाइन का नया स्टेशन 290 मीटर लंबा होगा-
गोल्डन लाइन पर बनने वाला नया स्टेशन लगभग 290 मीटर लंबा होगा, ताकि इंटरचेंज से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। सामान्य इंटरचेंज स्टेशन की लंबाई लगभग 260 मीटर होती है, लेकिन यहां अतिरिक्त कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बड़ा बनाया गया है।
कॉरिडोर एक-दूसरे को लगभग तिरछी दिशा में क्रॉस करेंगे। भविष्य में एनसीआरटीसी प्लेटफॉर्म (NCRTC Platform) के निर्माण के लिए जरूरी संरचनात्मक प्रावधान स्टेशन के निर्माण के दौरान ही शामिल किए जाएंगे।
दक्षिण दिल्ली-एयरपोर्ट मार्ग में सुधार, बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित-
इस नई इंटरचेंज सुविधा से दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों जैसे तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर और खानपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एयरोसिटी-तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर के माध्यम से अब यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) के सभी टर्मिनलों तक तेजी और आसानी से पहुंच सकेंगे।
गोल्डन लाइन पहुंचेगी आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक-
मैजेंटा लाइन के आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (IGI Airport Terminal-1 of Magenta Line) तक विस्तार को मंज़ूरी मिलने के बाद, गोल्डन लाइन के माध्यम से टर्मिनल-1 तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। टर्मिनल-1D से यात्रा करने वाले यात्री भी टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन से गोल्डन लाइन (Terminal-1 IGI Airport Station to Golden Line) के जरिए एयरोसिटी पहुंच सकते हैं और वहां से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो फेज-4 का अहम हिस्सा-
दिल्ली एयरोसिटी स्टेशन (Delhi Aerocity Station) का यह विस्तार दिल्ली मेट्रो फेज-4 (Delhi Metro Phase-4) के तहत निर्माणाधीन तुगलकाबाद-एयरोसिटी गोल्डन लाइन कॉरिडोर का हिस्सा है। हाल ही में इस कॉरिडोर के एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन तक 2.263 किलोमीटर के विस्तार को भी मंज़ूरी मिल गई है।