Delhi Metro का दिखेगा नया अवतार, इस रूट पर होगा संचालन

Delhi New Metro Line: दिल्ली मेट्रो को देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क माना जाता है। अब दिल्ली मेट्रो का एक और नया अवतार देखने को मिलने वाला है। बता दें कि अब मेट्रो नए रूट पर चलेगी। इसकी वजह से लोगों को सफर करने में आसानी होगी और दिल्ली को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आइए जानते हैं दिल्ली मेट्रो का किस रूट पर संचालन होने वाला है।

 

HR Breaking News (Delhi New Metro Line)। दिल्ली मेट्रो समय समय पर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई बड़े कदम उठाता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दिल्ली मेट्रो अब एक नया अवतार दिखाने वाला है। यानी की अब दिल्ली मेट्रो का नए रूट पर संचालन होगा। सरकार के इस फैसले की वजह से दिल्ली की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 


दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत

 

दिल्ली मेट्रो ने दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी जारी कर दी है। इस बार दिल्ली मेट्रो (Delhi New Metro), लाजपत नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच नया कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है। जोकि दिल्लीवासियों को एक बेहतर कनेक्टिविटी देने वाला है।

मिनी-मेट्रो का होगा संचालन

दिल्ली की इस मिनी मेट्रो (Delhi Mini Metro) में तीन कोच रहने वाले हैं। इसके एक कोच में कम-से-कम 300 लोग एक साथ बैठकर सफर कर सकेंगे। तीन कोच में 900 लोग, जो कि एक बार में ट्रैवल कर सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार

ये नई मेट्रो लाइन परियोजना दिल्ली मेट्रो (Delhi Mini Metro Route) के विस्तार का हिस्सा रहने वाली है। वहीं लरजपत नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच नए रूट पर कुल 7 स्टेशन का निर्माण किया जाने वाला है।

यहां पर बनेंगे सात स्टेशन

लाजपत नगर और साकेत के बीच सात स्टेशन साकेत जी ब्लॉक, पुष्प विहार, साकेत जिला केंद्र, पुष्पा भवन, चिराग दिल्ली, जीके-1, एंड्रयूज गंज और लाजपत नगर स्टेशन को शामिल किया जाएगा।


दिल्ली मेट्रो की इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 447.42 करोड़ रुपये तक की रहने वाली है। वहीं, इस रूट की कुल लंबाई लगभग 7.298 किलोमीटर होने वाली है।

    

सामान्य मेट्रो स्टेशनों से अगल होगी ये रूट

बता दें कि लाजपत नगर (Delhi Lajpat Nagar) और साकेत के बीच बन रहे मेट्रो स्ट्रेशन पर यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। ये मेट्रो स्टेशन लग्जरी और हाईटेक सुविधाओं से लैस तैयार किए गए हैं। ये मेट्रो स्टेशन सामान्य दिल्ली मेट्रो के स्टेशन से छोटे होंगे। इनकी स्टेशन की लंबाई 74 मीटर होगी। 

जल्द पूरा होगा काम 

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की इस परियोजना का निर्माण कार्य  RVNL को मिला है। रेल विकास निगम (RVNL), रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (PSU) है जो इन मेट्रो स्टेशन का निर्माण करेगी। मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी ने यह दावा किया है कि इस मेट्रो कॉरिडोर के बनने से दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा इसके साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।