Delhi NCR Metro : दिल्ली एनसीआर में मेट्रो का बड़ा अपडेट, 36 KM में बनेंगे 28 नए स्टेशन
Delhi NCR Metro :दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में लगातार डेवलपमेंट के कार्य जारी हैं। डेवलपमेंट के इन कार्यों की कड़ी में दिल्ली एनसीआर में मेट्रो के नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। अब दिल्ली एनसीआर में 36 किलोमीटर की नई मेट्रो रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 28 नए स्टेशन बिछाए जाएंगे। चलिए जानते हैं इस परियोजना के बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (Delhi NCR New Metro Project) दिल्ली एनसीआर में परिवहन व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। लोगों के लिए सुगम यातायात उपलब्ध कराने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ बस, रेलवे, हवाई मार्ग को मजबूत किया जा रहा है, वहीं मेट्रो के नेटवर्क को भी लगातार और ज्यादा क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में अब एक और मेट्रो के प्रोजेक्ट (New Metro Project) को प्रस्तावित किया गया है।
कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के प्रमुख शहर गुरुग्राम के सेक्टर 56 से पंचगांव तक मेट्रो रूट का प्रस्ताव सामने आ चुका है। इसका निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम (Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation) की ओर से नगर एवं नियोजन विभाग से मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर अधिग्रिहित की गई जमीन की के बदले में राशि मांगी है।
अब यह विवाद मुख्य सचिव के पास चला गया है। वहीं तैयार डीपीआर को भी सहमति के लिए एचएसआईआईडीसी के पास भेजा गया है। इसके जवाब में एचएसआईआईडीसी की तरफ से कहा गया है कि मेट्रो स्टेशन के निर्माण को लेकर एचएसआईआईडीसी की तरफ से जमीन चाहिए तो इसके अधिग्रहण के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से बजट दिलाया जाए।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का दिया हवाला
इस प्रोजेक्ट में उत्पन्न इस विवाद के अंदर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में स्पष्ट किया है कि मेट्रो पूंजी गहन परियोजना है। मेट्रो मार्ग और स्टेशन के लिए सड़कों, जमीन को सरकार उपलब्ध करवाती है। ऐसी परियोजना के लिए सरकारी भूमि (Govt land) बिना पैसों के उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर परियोजना की लागत बढ़ सकती है।
इसमें अप्रत्यक्ष रूप से राज्य पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। डीएमआरसी ने भी मेट्रो परियोजना के निर्माण के लिए डीडीए, एनडीएमसी या दिल्ली के अन्य नगर निगम को जमीन के लिए कोई मुआवजा नहीं दिया है। एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) को भी भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा देना संभव नहीं है।
कितने रुपए की आएगी लागत
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को मुख्यमंत्री नायब सैनी कीमत तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। राइट्स लिमिटेड को पंचगांव मेट्रो के निर्माण की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। राइट्स ने 10428 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की है। ऐसे में इस मेट्रो निर्माण में सिर्फ 10% राशि केंद्र सरकार की तरफ से दी जाएगी। बाकी 90% रुपया हरियाणा सरकार देगी। इसमें एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) की तरफ से 1500 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस मेट्रो मार्ग के निर्माण को लेकर 2024 में सामाजिक और पर्यावरणीय अध्ययन किया जा चुका है।
कहां पर बनाए जाएंगे स्टेशन
मेट्रो के इस प्रोजेक्ट को लेकर अलग-अलग इलाकों में स्टेशन भी बनाए जाएंगे। सेक्टर 56 से लेकर पंचगांव तक यह मेट्रो का मार्ग प्रस्तावित है, जो कि 36 किलोमीटर का होगा। ऐसे में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर 56 स्थित रैपिड मेट्रो के स्टेशन से यह शुरू होगा। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (Gold cores extension road) और एसपीआर से होते हुए पंचगांव तक मेट्रो चलेगी।
इसमें कुल 28 स्टेशन बनाने प्रस्तावित हैं जो कि सेक्टर 56, घाटा ट्रैफिक सिग्नल, सेक्टर-61, 62, नरवाना कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक, सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, सेक्टर-36ए, ग्लेाबल सिटी, सेक्टर-88, 84, 85, 89, 86, 90, 91, गांव कांकरौला, सेक्टर-एम-15, एम-14, एम-नौ, एम-आठ समेत पचगांव में अंतिम स्टेशन होगा।