{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi NCR में 5 शहरों में होगी मेट्रो की मजबूत कनेक्टिविटी, बनाए जाएंगे 18 नए कॉरिडोर

Metro In Delhi NCR :दिल्ली एनसीआर के 5 शहरों में अब मेट्रो का विस्तार होने वाला है। इसकी वजह से कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। अब यहां पर कनेक्टिविटी में सुधार लाने के लिए 18 नए कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल

 

HR Breaking News (Delhi NCR Metro) दिल्ली एनसीआर में अब जल्द ही नए नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है। इन मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। वहीं राज्य में रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। वहीं राज्य में कनेक्टिविटी में भी सुधार आने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।  

 

 

18 नए मेट्रो कॉरिडोर का होगा निर्माण

दिल्ली और एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब जल्द ही मेट्रो नेटवर्क का दायरा और भी व्यापक होने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC New Project) ने शहर और उससे जुड़े इलाकों में 18 नए मेट्रो कॉरिडोर को विकसित करने की प्लानिंग कर ली है।  यह परियोजना सिर्फ कनेक्टिविटी को ही मजबूत नहीं करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

दो चरणों में पूरा होगा मेट्रो का विस्तार

इस महापरियोजना को दो चरणों में विभाजित किये जाने की तैयारी हो रही है :
फेज-5A के तहत 3 कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR kya h) तैयार की जा रही है।
फेज-5B में बाकी 15 कॉरिडोर को शामिल किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया प्रगति पर है।
इस पूरे विस्तार को केंद्र सरकार के नेशनल मोबिलिटी प्लान (National Mobility Plan) के तहत आर्थिक सहायता से क्रियान्वित किया जा रहा है।

दिल्ली-NCR में बसाये जाएंगे 5 बड़े शहर


नई योजना के तहत गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर के प्रमुख शहरों को भी सीधे दिल्ली मेट्रो (Metro Corridor in UP) से जोड़ा जाएगा।
गाजियाबाद में सबसे ज्यादा-5 नए मेट्रो रूट्स की योजना को बनाई गई है, जोकि वैशाली से मोहन नगर, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद, मयूर विहार फेज-3 से लोनी बॉर्डर, नया बस अड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, गोकुलपुरी से अर्थला है।

इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स

इसके अलावा द्वारका सेक्टर-21 से उद्योग विहार, गुरुग्राम, तुगलकाबाद से नोएडा सेक्टर-142, राजा नाहर सिंह से पलवल,बहादुरगढ़ से असुधा है।


इतने नेटवर्क में आएगा इजाफा

DMRC के अनुसार, इन 18 प्रस्तावित रूट्स को मिलाकर लगभग 404 किलोमीटर का नया नेटवर्क तैयार किया जाने वाला है। योजना के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि वो घर से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर हों, जिससे आम जनता की सुविधा में जबरदस्त सुधार आएगा।


यहां तक पहुंच चुका है फेज-4


फिलहाल फेज-4 के तहत 6 कॉरिडोर में से 3 पर काम तेजी से चल रहा है:
तुगलकाबाद से एयरोसिटी, इंद्रप्रस्थ से आरके आश्रम, मौजपुर से मजलिस पार्क
तीनों मिलाकर कुल 65.15 किलोमीटर लंबे हो गए है।
इसके साथ ही, इन रूट्स पर आधुनिक तकनीक से अंडरग्राउंड और एलिवेटेड स्टेशन (Elevated station) का भी निर्माण कराया जा रहा है। जैसे:
इंद्रप्रस्थ से आरके आश्रम तक 9.5 किमी लंबे 8 भूमिगत स्टेशन का निर्माण होगा।
एयरोसिटी से टर्मिनल तक 2.3 किमी लंबा एक स्टेशन बनाया जाएगा।
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज में 4 किमी लंबे 3 एलिवेटेड स्टेशन बनाये जाएंगे।


जानिये क्या होगा लाभ

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम में भारी कमी आ रही है।
यात्रियों को घर से मेट्रो तक आसान एक्सेस
रोजगार के हजारों नए अवसर
रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट
पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर