Delhi NCR में मिलेगी अब खास सुविधाएं, 27 गांवों की बदलेगी तस्वीर, बसाया जाएगा नया शहर
HR Breaking News- (Delhi NCR) सरकार लगातार दिल्ली-NCR के विकास की काशिशों के लिए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर रही है। अब यहां पर एक ऐसा शहर बसाया जाएगा, जो शहरी विकास के लिए गेमचेंजर साबित होगा। अब सरकार की मंजूरी के बाद दिल्ली-NCR (Delhi NCR Development Project) को एक और आधुनिक शहर की सौगात मिलने वाली है। खबर में जानिए कि दिल्ली एनसीआर में ये नया शहर कहां बसाया जाएगा।
प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में शामिल होंगे ये इलाके
बता दें कि यह प्रोजेक्ट (Delhi NCR Development ) गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 (Ghaziabad Master Plan 2031) के तहत लागू हो रहा है। इन इलाको में गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर का नाम शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में मुरादनगर के पास के तकरीबन 20 गांवों को शामिल किया जाने वाला है। हाल के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक कुछ इलाकों में यह संख्या 20 से बढ़कर 22-27 हो सकती है।
किन गांवो की बदलेगी तस्वीर
बता दें कि इन गांवों में खोड़ा, लोनी, डासना और मुरादनगर के पास के हिस्सो को शामिल किया गया हैं। प्रस्तावित शहर में तकरीबन 175 से 214 वार्ड होने की संभावना हैं और मौजूदा गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) के तकरीबन 100 वार्डों में लोनी से 55 नए वार्ड जोड़ें जाएंगे और खोड़ा से 34 और मुरादनगर से 25 वार्ड जोड़े जाने का प्लान है। इससे आबादी 1.6 मिलियन से बढ़कर तकरीबन 2।5 मिलियन हो जाएगी और इलाके का दायरा भी काफी बढ़ जाएगा।
कौन करेगा शहर का नेतृत्व
जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाने का प्लान है और शहर का नेतृत्व एक सेक्रेटरी-लेवल का अधिकारी करने वाला है। इसे तीन जोन में विभाजित किया जाएगा, हर जोन का एक IAS अधिकारी होगा।
बता दें कि गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (Ghaziabad Development Authority) और जिला प्रशासन दोनों मिलकर सीमांकन, सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने पर वर्क कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस मास्टर प्लान में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और मनोरंजक जोन को खास प्राथमिकता दी है। इसमे फोकस ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (Transit-Oriented Development) और मिक्स्ड-यूज जोन पर है, जो RRTS और मेट्रो कॉरिडोर से सीधे तौर पर कनेक्ट होंगे।
बुनियादी सुविधाओं पर किया जाएगा गौर
बता दें कि दिल्ली के पास बसाए जाने वाले इस नए शहर (Delhi NCR New City) में बुनियादी सुविधाओं पर गौर किया जाएगा। जैसे कि आधुनिक सड़कें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, अंडरपास, ट्रेन स्टॉप, सीवर, पार्क और शिक्षा आदि। इसे स्मार्ट सिटी मॉडल पर बसाया जाएगा, जिसमें CCTV सर्विलांस, कचरा प्रबंधन और ग्रीन स्पेस आदि शामिल होंगे, जिससे रोजगार के अवसर खुलेंगे। इससे दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा।
Haryana में विकसित किए जाएंगे नए सेक्टर, देखें सभी जिलों की लिस्ट
शहरीकरण नीति को नई दिशा देगा यह प्रोजेक्ट
अब जानकारी के मुताबिक इस प्लान को 2026-27 तक लागू किया जा सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad News) नोएडा और गुरुग्राम को आगे चलकर कड़ी टक्कर देने वाला है और पूरे उत्तर भारत के लिए एक रोल मॉडल के तौर पर विकसित होगा। यह प्रोजेक्ट राज्य की शहरीकरण नीति को नई दिशा देगा।
शहरी विकास के लिए नया बेंचमार्क बनेगा यह शहर
बता दें कि यूपी का ये नया शहर 'ग्रेटर गाजियाबाद' (Greater Ghaziabad Updates) शहरी विकास के लिए एक नया बेंचमार्क बनेगा, जो दिल्ली-एनसीआर के विकास को नई रफ्तार देगा, जिसे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर हिस्से में विकसित किए जाने का प्लान है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जून 2025 से इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है और शासन का लक्ष्य है कि लोनी, खोड़ा-मकानपुर और मुरादनगर नगर पालिकाओं को जोड़ करके गाजियाबाद नगर निगम को विस्तार करना है।
कहां बसेगा यह नया शहर
दिल्ली-NCR में आबादी खूब बढ़ रही है और बढ़ती आबादी को कम करने के लिए यूपी सरकार बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर जिलों के 80 गांवों को जोड़कर 'न्यू नोएडा' (New Noida) बनाने का प्लान तैयार कर रही है। बता दें कि यह शहर 209 वर्ग किलोमीटर में फैला इंडस्ट्रियल शहर के तौर पर विकसित होगा, जो दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्ट होगा और इसे 2041 तक चार चरणों में बसाए जाने की योजना है।